{"_id":"6ab2cf80733e28e40804ab37","slug":"kandelas-sports-stadium-lacks-facilities-including-no-water-or-toilets-jind-news-c-199-1-jnd1013-160791-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंडेला के खेल स्टेडियम में सुविधाओं का टोटा, पानी और शौचालय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंडेला के खेल स्टेडियम में सुविधाओं का टोटा, पानी और शौचालय नहीं
विज्ञापन
कंडेला 31, स्टेडियम की बदहाली पर गुहार लगाते खिलाड़ी02 संवाद
कंडेला। खेल प्रतिभाओं के लिए पहचान रखने वाले कंडेला गांव में खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खेल स्टेडियम मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। कोच नरेश, खिलाड़ी रोहित, राहुल, मंजीत, साहिल, शुभम, जतिन और विक्रम का कहना है कि स्टेडियम का उद्घाटन हुए करीब तीन साल बीत चुके हैं लेकिन परिसर में आज भी पीने के पानी और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
इसके अलावा रनिंग ट्रैक और आसपास के क्षेत्र में झाड़ियां उगने से खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम का उद्घाटन करीब तीन वर्ष पहले जींद के तत्कालीन विधायक और वर्तमान विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने किया था। ग्रामीणों के अनुसार 30 अप्रैल 2023 को ग्राम पंचायत की ओर से स्टेडियम परिसर में सबमर्सिबल, पंप रूम और बच्चों के पानी के हौज का शिलान्यास पट्ट भी लगाया गया था।
उनका आरोप है कि इसके बावजूद पानी की नियमित सुविधा खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रही है। सुबह-शाम अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि गर्मी में अभ्यास के दौरान पीने के पानी के लिए उन्हें गांव की ओर जाना पड़ता है। ट्रैक पर धूल, कंकड़ और झाड़ियां होने के कारण अभ्यास में भी दिक्कत होती है। खिलाड़ियों ने स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव की मांग की है।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ियों के लिए शौचालय नहीं, अभ्यास में परेशानी
रोहित, राहुल ने बताया कि स्टेडियम में शौचालय की सुविधा नहीं होने से महिला खिलाड़ियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेल सुविधाओं के विकास के साथ खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से स्टेडियम में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और ट्रैक की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।