फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kalash Yatra taken out at the beginning of the story

Jind News: कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Sun, 14 Sep 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 14 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out at the beginning of the story
फोटो कैप्शन14जेएनडी06- कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा में मौजूद महिलाएं और शहरवासी
जींद। अपोलो रोड स्थित राज नगर में सोमवार से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा से पहले शहर में कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कैथल रोड हनुमान मंदिर से शुरू होकर पटियाला चौक होते हुए राज नगर पहुंची। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश उठाकर गीत गाए और डीजे पर नृत्य किया। कथा वाचक पंडित सोम भारद्वाज कंडेला ने बताया कि सात दिवसीय कथा सोमवार से शुरू होगी। पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा सुनने का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष में यह कथा सुनने से पितरों को शांति मिलती है। श्रद्धा भाव से पितरों के पूजन से सुख प्राप्त होता है। इस कलश यात्रा में राजनगर, दया बस्ती, प्रेम नगर कालोनी की महिलाओं ने बताया कि इन दिनों में कलश यात्रा निकालने से उनके पितृ शांत रहते हैं। इस दौरान शीला, पूनम, कविता समेत अनेक महिलाएं मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed