फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kajal topped the poetry symposium and Sakina topped the painting competition.

Jind News: कविता संगोष्ठी में काजल तो पेंटिंग में सकीना रही अव्वल

Tue, 07 Oct 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kajal topped the poetry symposium and Sakina topped the painting competition.
06जेएनडी14-छोटू राम किसान महाविद्यालय में हुए भाषण में प्रस्तुति देती छात्रा। स्राेत संस्थान
जींद। छोटू राम किसान महाविद्यालय में सोमवार से दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य, गायन, भाषण, कविता संगोष्ठी, रंगोली और फोटोग्राफी जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में कविता संगोष्ठी में काजल तो पेंटिंग में सकीना ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. कुलबीर सिंह रेढू रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मंच आपको अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करता है। यह मंच विद्यार्थियों के लिए प्रथम सीढ़ी है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग के इंचार्ज डाॅ. अजमेर सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता दो दिन तक महाविद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें
विज्ञापन

नृत्य में पहला स्थान आरती बीकॉम प्रथम ने प्राप्त किया जबकि पूर्वा दूसरे और सकीना तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन में आरती प्रथम, कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में माफी ने प्रथम, सुशील ने द्वितीय तथा प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता संगोष्ठी में काजल ने प्रथम, प्रिंस ने द्वितीय, प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में सकीना प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति बीए फाइनल ने पहला, मीनाक्षी ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में सुशील और अभिषेक प्रथम, पूजा और माफी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में प्रीति ने प्रथम, अंजली द्वितीय व सकीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डाॅ. सतिंदर कुंडू, डाॅ. राजपाल ढांडा, डाॅ. राजीव सिंधु, डाॅ. सुशील शर्मा, डाॅ. मीनाक्षी, प्रो. विनोद, डाॅ. संजय खर्ब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed