{"_id":"619d31fec98b2111a775745e","slug":"kaithal-resident-woman-arrested-for-playing-role-in-abortion-jind-news-rtk63070630","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात में भूमिका निभाने की आरोपी कैथल निवासी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात में भूमिका निभाने की आरोपी कैथल निवासी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
अलेवा। पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम ने मां-बेटी व अन्य के खिलाफ कन्या भ्रूण हत्या के मामले में केस दर्ज कराया था। मामले की मुख्य आरोपी महिला सोनिया की मौसेरी बहन कैथल निवासी मुकेश को पुलिस ने मंगलवार को कैथल बस स्टैंड के समीप से काबू किया है। इस मामले की मुख्य आरोपी मां बिमला व बेटी सोनिया को पुलिस पहले की काबू कर चुकी है।
अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि पुलिस ने कैथल निवासी मुकेश को मंगलवार को बस स्टैंड के समीप से काबू किया है। पुलिस की गई जांच में अलेवा निवासी सोनिया की मौसेरी बहन कैथल निवासी महिला के घर पर गर्भपात करवाने का खुलासा हुआ है। इस मामले की जांच में पता चला कि कैथल निवासी महिला के घर पर बिमला ने अपनी बेटी सोनिया का गर्भपात कराया था। गर्भपात कराने के बाद दोष छिपाने के लिए बिमला ने बेटी सोनिया को कन्या भ्रूण के साथ अलेवा सीएचसी में दाखिल कराया था। उक्त महिला की इस मामले की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस को दी शिकायत में डिप्टी सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम ने बताया था कि अलेवा निवासी सोनिया व उसकी मां बिमला ने 17 जून 2021 को सोनिया के गर्भ में पल रहे लड़की के भ्रूण का गर्भपात करवा साजिश के तहत गांव में किसी जगह पर दफनाया है। भ्रूण की तलाश के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अलेवा ओमप्रकाश शर्मा व पुलिस विभाग के साथ डॉक्टरों की टीम ने अलेवा गांव में शमशान घाट की खुदाई कराई थी। लेकिन दफनाए भ्रूण का पता नहीं चलने पर डॉ. पालेराम ने मामले की शिकायत अलेवा पुलिस को दी थी। पुलिस ने अलेवा निवासी सोनिया, माता बिमला व अन्य के खिलाफ पीएनडीटी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।