फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kaintor collides with fog truck not seen due to fog

कोहरे के कारण सड़क पर खराब खड़ा ट्रक नहीं दिखाई देने से टकराया कैंटर

Fri, 20 Dec 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
kaintor collides with fog truck not seen due to fog
कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त वाहन व सड़क पर बिखरे किन्नू। - फोटो : Jind
कोहरा शुरू होते ही हादसे भी होने लगे हैं। वीरवार सुबह हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर बिधराना गांव के पास रोड पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से कैंटर की टक्कर हो गई। इसके अलावा एक अन्य वाहन चालक इन वाहनों से खुद के वाहन को बचाना चाहा तो वह डिवाइडर पर चढ़ गया। वाहनों की टक्कर से हाईवे जाम हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। इस दुर्घटना में पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिधराना गांव के पास टायर फटने के कारण एक ट्रक हाईवे पर खड़ा था। घना कोहरा होने के कारण पीछे से आ रहे कैंटर चालक को ट्रक नहीं दिखाई दिया, जिससे कैंटर ट्रक से टकरा गया। कैंटर में किन्नू भरा हुआ था। टक्कर के कारण किन्नू हाईवे पर बिखर गया। इस दुर्घटना के बाद एक टाटा-407 वाहन का चालक दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से खुद को बचाने में गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर टाटा-407 डिवाइडर पर चढ़ गया। तीनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कैथल के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed