फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   juvenile marrige, stay ij jind

उदयपुर गांव में रुकवाई नाबालिग लड़केे की शादी रुकवाई

Fri, 08 Jul 2016 12:25 AM IST
jind
jind Updated Fri, 08 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
juvenile marrige, stay ij jind
उदयपुर गांव में मौके पर पहुंची टीम। - फोटो : bureau
गांव उदयपुर में जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारियों ने नाबालिग लड़केे की शादी रुकवाई है। इस शादी में जहां दूल्हे की उम्र लगभग 16 वर्ष थी वहीं दुल्हन की उम्र 18 वर्ष पाई गई। ऐसे में उचाना खुर्द से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापिस घर लौटना पड़ा। विभाग द्वारा दोनो पक्षों से लिखित में लड़का-लड़की के बालिग होने तक शादी नहीं करवाने का प्रशासन को बयान दिया गया। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंद्र कौर को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव उदयपुर में एक नाबालिग लड़की व लड़केे की शादी करवाई जा रही है और बारात भी आ चुकी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, महिला हेड कांस्टेबल गीता देवी, कांस्टेबल अशोक कुमार उचाना थाना पुलिस के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे और दूल्हा व दुल्हन के परिवार वालों से दोनों के प्रमाण पत्र मांगे तो पहले तो दोनों परिवारों ने कोई भी सबूत देने में आना कानी की लेकिन जब सख्ती की तो लगभग पांच घंटे के बाद स्कूल सर्टिफिकेट पत्र दिखाए उनमें दूल्हा नाबालिग पाया गया और वह बाहरवीं कक्षा का छात्र मिला जबकि दुल्हन की उम्र 18 वर्ष मिली।  नाबालिग लड़के के बालिग होने का परिवार वाले कोई भी प्रमाण नहीं दे सके।
विज्ञापन


इससे साफ हुआ कि लड़का नाबालिग था। इस पर टीम ने शादी न करने के लिए लड़के व उसके अभिभावकों को समझाया कि वह लड़के के 21 वर्ष की उम्र होने के बाद ही उसकी शादी करें इसके बावजूद भी अगर आप नाबालिग लड़के  की शादी करते हैं तो आप सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर दोनों परिवार सहमत हो गए और शादी को रोक दिया गया और दोनों परिवारों द्वारा महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित में बयान दिया है कि वह कानून की पालना करेंगे और लड़के के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही उचाना खुर्द बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed