फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Julana's players won 11 out of 16 prizes in district level games.

Jind News: जिला स्तरीय खेलों में जुलाना के खिलाड़ियों ने 16 में से 11 इनाम जीते

Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Julana's players won 11 out of 16 prizes in district level games.
11जेएनडी56: विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी। संवाद - फोटो : एसडीओ अरविंद कुमार।
जुलाना। एकलव्य स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जुलाना खंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जुलाना पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें खो-खो में वरदे देवी स्कूल की लड़कियों की टीम प्रथम स्थान पर रही, सोनिया इंटरनेशनल स्कूल की वॉलीबॉल की टीम दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में लड़कियों ने तीनों पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

इसमें जसिका ने पहला, आरती ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में तरुण ने पहला, चिराग ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह लंबी कूद में भी दबदबा रहा। लड़कियों में जसिका ने पहला और आरती ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में अंकित ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह 16 में से 11 ईनाम अपने नाम कर खिलाड़ियों ने जिले स्तर पर जुलाना का परचम लहराया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने मां बाप और गांव का अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस अवसर पर संजीत कौशिक, अजीत लाठर, पीटीआई सुरेंद्र करसोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed