फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   julana will bi made a sub division : dushyant

जुलाना को बनाया जाएगा उपमंडल ः दुष्यंत

Mon, 17 Feb 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
julana will bi made a sub division : dushyant
उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : Jind
जुलाना को उपमंडल बनाने की घोषणा करने के साथ जुलाना में एसडीएम कार्यालय बनाने की उपमुख्यमंत्री ने बात कही। उपमुख्यमंत्री जुलाना में आयोजित जुलाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जुलाना क्षेत्र के लिए अभिशाप बनी जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा। गौरतलब है कि हर साल जुलाना क्षेत्र में करीब पांच हजार एकड़ भूमि में जलभराव के चलते बिजाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र के जिस गांव में पीने के पानी की समस्या है, उसको पाइप लाइन से जोड़कर पानी की समस्या को दूरा किया जाएगा। जुलाना के लिए विधानसभा के बजट सत्र में कोई भी एक बड़ा तोहफा दिया जाएगा। जुलाना हलके के छोटे गांवों को 20 लाख रुपये और बड़े गांवों को 35 लाख रुपये की ग्रांट दी जाएगी। इससे हलके में विकास क्रांति आएगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर राज्य मंत्री अनूप धानक, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, विधायक अमरजीत ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, जेजेपी से जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, प्रधान प्रताप लाठर, सिवाहा गांव के सरपंच वेदपाल, रमेश ढिगाणा, नंदलाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकारी नहीं बैठे तो होगी कार्रवाई
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर महीने के पहले मंगलवार को लोगों की सुविधा के मुताबिक पटवारखाना से लेकर एसडीएम कार्यालय में अधिकारी मौजूद रहेंगे। अगर उस दिन अधिकारी मौजूद नहीं मिले तो उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पुरानी पार्टी को दिए दस विधायक
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तीन महीने की पार्टी द्वारा 10 विधायकों को बनाना अपने आप में बड़ी सफलता है। यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है।
निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को मिलेगी 75 प्रतिशत नौकरियां
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब निजी क्षेत्र की कंपनियों में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां दी जाएंगी। आगामी विधानसभा के सत्र में इस बिल को पास करवाकर इसे कानून बनाने का काम किया जाएगा।
सांसद ने गिनवाए विकास कार्य
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जुलाना हलके के विकास को लेकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजा वाली गोहर पर सड़क बनाने के लिए दोबारा से टेंडल अलाट हो गया है। जल्द ही इस विकास परियोजना को पूरा करवाया जाएगा। हलके के सभी गांवों में पानी की व्यवस्था की जाएगी। जींद-हांसी रेलवे लाइन का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है।
विधायक ने रखी 15 मांगेें
रैली में विधायक अमरजीत ढांडा ने उपमुख्यमंत्री के सामने जुलाना के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए 15 मांगें रखीं। इनमें से जुलाना को उपमंडल का दर्जा दिलाना, पीने के पानी की समस्या का समाधान करवाना, ग्रोथ सेंटर, महिला कॉलेज, गांवों को विकास कार्यों के लिए ज्यादा ग्रांट दिए जाने, रेलवे फ्लाईओवर बनाने, भव्य स्टेडियम, हर गांव की कच्ची पड़ी गलियों को पक्का करने, शामलो कलां पीएचसी को सीएचसी में बदलने, राजा वाली सड़क को पक्का करने, जुलाना में भव्य पुस्तकालय खोलने, सरसों की फसल जुलाना की मंडी में ही खरीदने, मंडी की खस्ताहालत सड़कों को दुरुस्त करने, जुलाना रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस रेल का ठहराव करवाने की मांग की।

लापता बेटे की तलाश की फरियाद लेकर पहुंची महिला को दुष्यंत से नहीं मिलने दिया
जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लापता बेटे को तलाश करने की गुहार लगाने पहुंची महिला को मिलने नहीं दिया गया। उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने शिकायत को लेकर मंच तक पहुंचा दिया मगर महिला को मिलने नहीं दिया। इससे महिला को बिना बैरंग लौटना पड़ा। गौरतलब है कि शादीपुर के वार्ड नंबर आठ निवासी संदीप 18 जनवरी को लापता हो गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह इस मामले में कई बार पुलिस अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन पुलिस इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नही की जा रही जबकि संदीप गाड़ी सहित लापता हुआ है। मामले की जांच के लिए परिजन परिवेदना समिति की बैठक में पहुंचे श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक से भी मिल चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस संदीप का कोई भी सुराग लगाने में नाकाम रही है।

जुलाना में आयोजित रैली में पहुंचे लोग।

जुलाना में आयोजित रैली में पहुंचे लोग।- फोटो : Jind

रैली में दुष्यंत चौटाला से मिलवाने की फरियाद करता पीड़ित परिजन।

रैली में दुष्यंत चौटाला से मिलवाने की फरियाद करता पीड़ित परिजन।- फोटो : Jind

 दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता।

दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed