फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Julana NAPA was formed in 1952, for the first time the chairman will be directly elected.

Jind News: 1952 में बनी जुलाना नपा, पहली बार सीधे होगा चेयरमैन का चुनाव

Thu, 20 Feb 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Julana NAPA was formed in 1952, for the first time the chairman will be directly elected.
20जेएनडी07: : नगरपालिका का फोटो। - फोटो : शहर के सकीट रोड पर हलवाई की दुकान में घुसीबस।
कर्मवीर
विज्ञापन


जुलाना। आजादी के बाद 1952 में नगरपालिका बनाया गया था। शुरुआत में नगरपालिका में 11 वार्ड होते थे। अब 14 वार्डों के लोग पहली बार सीधे चेयरमैन का चुनाव करेंगे। 2000 में ओमप्रकाश चौटाला की सरकार के चलते नगरपालिका को तोड़कर गांव बना दिया और सरपंच को चुना गया। जुलाना में पहली बार कृष्ण लाठर को गांव का सरपंच बनाया गया।
2006 में भूपेंद्र हुड्डा की सरकार के चलते फिर से जुलाना काे नगरपालिका बना दिया। जुलाना में शुरुआत में 11 वार्ड बनाए गए थे। जुलाना का विस्तार होते ही 13 वार्ड बनाए गए, लेकिन इस बार 14 वार्ड बनाए गए हैं। जुलाना ने कई बड़े नेता भी दिए हैं। इसमें कुलबीर मलिक विधायक बनकर प्रदेश सरकार में मंत्री व डिप्टी स्पीकर भी बने थे।
विज्ञापन

बाक्स
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष उतरेंगे मैदान में
भाजपा की तरफ से डॉ. संजय जांगड़ा को टिकट दी गई है। इनके पक्ष में आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली प्रचार पर उतरेंगे। वह सभी वार्डों में जाकर भाजपा के उम्मीदवार की जीत के लिए वोट की अपील करेंगे और लोगों को विकास कार्यों के लिए आश्वस्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

जुलाना नगरपालिका की स्थिति का ब्योरा
वार्ड नंबर मतदाता पुरुष महिला आरक्षण स्थिति

1 984 511 473 अनारक्षित
2 1002 533 469 अनारक्षित
3 1129 609 520 अनारक्षित
4 917 511 406 अनुसूचित जाति

5 1101 567 534 बीसीए महिला

6 721 385 336 अनारक्षित
7 1322 694 628 बीसीए

8 1015 559 456 अनारक्षित
9 996 522 474 अनारक्षित
10 911 468 443 अनुसूचित जाति महिला

11 1129 600 529 बीसी बी महिला

12 758 396 362 अनुसूचित जाति

13 905 489 416 अनुसूचित जाति महिला

14 773 421 352 महिला

कुल 13663 7265 6398 -----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed