फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Joint student, youth, farmer and laborer Mahapanchayat on 31

संयुक्त छात्र, युवा, किसान और मजदूर महापंचायत 31 को

Thu, 21 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Joint student, youth, farmer and laborer Mahapanchayat on 31
बैठक को संबोधित करते कृष्ण श्योकंद। संवाद - फोटो : Jind
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर में वीरवार को युवाओं व छात्रों की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि खटकड़ गांव में 31 अक्तूबर को संयुक्त छात्र, युवा, किसान व मजदूर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्टूडेंट एसोसिएशन संयोजक एवं पूर्व छात्र नेता कृष्ण श्योकंद ने कहा कि महापंचायत में अधिक से अधिक युवा व छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर बैठकें हो रही हैं। इस महापंचायत में बड़े फैसले सभी की सहमति से लिए जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के एजेंडा के अनुरूप ही युवा व छात्र भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं व विद्यार्थियों के करीब 25 संगठनों से जुड़े लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। महापंचायत में किसान आंदोलन को गांव-गांव तक लेकर जाने के लिए योजना बनाई जाएगी। इस मौके पर संदीप दमाड़ा, मनीष खटकड़, कृष्ण खरकभूरा, सुरेंद्र सफा खेड़ी, बिंद्र बड़ौदा, मोहित नैन, विकास श्योकंद, सुरेश धोलू उचाना खुर्द, मनिंद्र सिंह दरोली, रमेश दुर्जनपुर, सुखबीर सुंदरपुरा, अनीश खटकड़ व संदीप बड़ौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed