फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jobs Chautala not given, sold

चौटाला ने नौकरियां दी नहीं, बेची

Fri, 10 Oct 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Fri, 10 Oct 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन

 ओमप्रकाश चौटाला ने रोजगार दिया नहीं, बल्कि तीन हजार नौकरियां बेची हैं। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पर यह आरोप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजीव गांधी कॉलेज में शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लगाए।

विज्ञापन


शाह ने इनेलो प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला पर चुटकी लेते हुए कहा कि चार माह पहले जिसे आपने जिताकर संसद भेजा, अब क्या उसे विधानसभा भेजेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आपने इनेलो प्रत्याशी को विधानसभा भेजा तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा। इसके चलते यहां दोबारा चुनाव होंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। इनमें से सात उम्मीदवार विजयी हुए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तरह भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे थे, आज उनके काम के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। हरियाणा प्रदेश का ये इतिहास रहा है कि जिस पार्टी की केंद्र में सरकार होती है, उस पार्टी की प्रदेश में भी सरकार बनती है। अब केंद्र में भाजपा सरकार है तो प्रदेश में भाजपा सरकार बनना तय है। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

‘बीरेंद्र सिंह के खिलाफ बोलने के लिए शब्द नहीं’
शाह ने कहा कि बीरेंद्र सिंह बेदाग छवि के नेता हैं। जब वह कांग्रेस में थे तो उनके खिलाफ बोलने के लिए हमारे पास कोई शब्द नहीं होते थे। आज वो भाजपा में हैं तो दूसरी पार्टी के लोगों के पास उनके खिलाफ बोलने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। बीरेंद्र सिंह ने ईमानदारी, सिद्धांतों की राजनीति की है।

‘बांगर का जोश देखने आया हूं’
अमित शाह ने कहा कि वे भाषण देने नहीं, बांगर बेल्ट के लोगों का जोश देखने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अकेले बीरेंद्र सिंह की नहीं, बल्कि पूरी भाजपा की है। यदि इस बार बांगर के मतदाता गलती करते हैं तो सच्चा काम करने वाले लोग नाराज होंगे।

हर वोट पोलिंग बूथ तक पहुंचाना होगा: बीरेंद्र
भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद राष्ट्र की धारा बदलेगी। प्रदेश में समान विकास, समान रोजगार होगा। किसी भी तरह किसी वर्ग का शोषण नहीं होगा। यह चुनाव मेरा नहीं है बल्कि बांगर के लोगों का अपना चुनाव है। इस बात का फैसला अब आप लोगों को करना है कि मत किसे देना है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं को सेनापति बन कर मतदान के दिन काम करना होगा। हर वोट को पोलिंग बूथ तक पहुंचाना होगा।


अपने तो अपने होते हैं, पराए तो सपने होते हैं : प्रेमलता
भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता ने शायरी के अंदाज से कहा कि अपने तो अपने होते हैं, पराए तो सपने होते हैं। इस चुनाव में मतदाताओं को अपने-पराए की पहचान करके मतदान करना होगा। इस चुनाव में बांगर के क्षेत्र का भविष्य जुड़ा हुआ है। युवाओं का भविष्य जुड़ा हुआ है। यह चुनाव इज्जत, मान- मर्यादा का चुनाव है। इसकी हार-जीत आप लोगों की अपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed