फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP MLA Ram Niwas Surjakheda targeted Dushyant Chautala for not doing development work in Narwana

Haryana: JJP MLA दिखे दुष्यंत से नाराज, बोले- ‘CM करवा रहे काम, उपमुख्यमंत्री के दरबार में अटक रहे’

Mon, 11 Jul 2022 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 09:56 PM IST
सार

नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा ने उपमुख्यमंत्री को घेरा है। उन्होंने नरवाना में विकास कार्य नहीं करवाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
JJP MLA Ram Niwas Surjakheda targeted Dushyant Chautala for not doing development work in Narwana
दुष्यंत चौटाला, रामनिवास सूरजाखेड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के नरवाना विधानसभा क्षेत्र के जजपा विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा ने अपनी ही पार्टी के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर विकास कार्य नहीं करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के दरबार में हर कार्य हो जाते हैं लेकिन उपमुख्यमंत्री के पास पता नहीं कौन सी मशीन है, जिसमें कागज डालने के बाद निकलता ही नहीं है। सूरजाखेड़ा सोमवार को नगर परिषद चेयरपर्सन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरवाना में सबसे बड़ी समस्या सीवरेज की है। इस समस्या के समाधान के लिए वह मुख्यमंत्री से मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट देने का आश्वासन दिया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा काफी अन्य समस्याएं भी मुख्यमंत्री द्वारा दूर की जा रही हैं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सूरजाखेड़ा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के दरबार में उनके काम नहीं हो रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज भाजपा तथा जजपा एक ही हैं। नरवाना के लोगों ने उनको अपना वकील बनाकर विधानसभा में भेजा है, उनका मकसद लोगों की समस्याएं दूर करवाना है, वह चाहे जजपा द्वारा हो या फिर भाजपा द्वारा, एक ही बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला से नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि परिवार में जहां प्यार होता है, वहां नाराजगी भी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed