फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP MLA from Narwana and chairman of Khadi Village Industries opposes

नरवाना के जेजेपी विधायक व खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन का विरोध

Fri, 05 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
JJP MLA from Narwana and chairman of Khadi Village Industries opposes
भाणा ब्राहम्ण गांव में विरोध जतातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
भाजपा-जजपा के विधायकों और मंत्रियों को किसानों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। वीरवार को नरवाना हलके के जेजेपी विधायक व खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रामनिवास सूरजाखेड़ा को भी किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पिछले सप्ताह भी नरवाना की महिलाओं ने विधायक के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी की थी।
विज्ञापन

नरवाना हलके के जेजेपी विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा को वीरवार को चौपाल का शिलान्यास करने के लिए भाणा ब्राह्मणान गांव आना था। इसकी सूचना मिलते ही किसान बिफर गए और ट्रैक्टरों में सवार होकर गांव में पहुंच गए। किसानों ने भाणा ब्राह्मणान गांव के सभी रास्तों को जाम कर दिया। काफी देर तक विधायक के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन विरोध की सूचना मिलने पर उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसके बाद गांव के बुजुर्गों से चौपाल का शिलान्यास करवाया गया, पर शाम को विधायक पहुंचकर शिलान्यास कर 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह साढ़े 11 बजे विधायक के पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन जब इसकी सूचना किसानों को मिली तो वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर विरोध करने के लिए निकल पड़े। भाणा ब्राह्मणान की ओर जाने वाले गुरथली रोड, सूरजाखेड़ा रोड, कोलेखां रोड, शिमला रोड व बेलरखां रोड पर जाम लगा दिया। काफी देर तक किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही विधायक ने कार्यक्रम रद्द कर दिया, पर वे देर शाम पहुंचकर शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की थी गांव में आने की अपील
ग्रामीणों के अनुसार विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा से भाणा ब्राह्मणान के लोगों ने पंचकूला में मुलाकात कर उनसे चौपाल की नींव रखने की अपील की थी। इस पर विधायक ने आने का आश्वासन दिया था। विधायक ने वीरवार का कार्यक्रम तय किया था। कार्यक्रम के अनुसार वे पंचकूला से भाणा ब्राह्मणान के लिए रवाना भी हो चुके थे, लेकिन किसानों के विरोध के चलते रास्ते से लौट गए।
जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते विधायक को नरवाना की सीमा में नही घुसने देंगे
इस दौरान विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि रामनिवास सूरजाखेड़ा किसानों की मदद से विधायक बने हैं। उन्हें किसानों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा को नरवाना हलके की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा।

सुबह किसानों का विरोध, शाम को चौपाल का शिलान्यास करने पहुंचे विधायक
चौपाल के लिए दिए 31 लाख रुपये
दिन में विरोध होने के बाद जेजेपी विधायक खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रामनिवास सूरजाखेड़ा शाम करीब पांच बजे भाणा ब्राह्मणान गांव पहुंचे भगवान परशुराम चौपाल का शिलान्यास करके निर्माण के लिए 31 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस मौके के पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने उन्हें भगवान परशुराम की मूर्ति देकर सम्मानित किया। आधा घंटा के बाद वह पंचकूला चले गए।

 गुरथली मार्ग पर विरोध जताने के लिए पहुचे किसान। संवाद

गुरथली मार्ग पर विरोध जताने के लिए पहुचे किसान। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed