फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP gave impetus to development by becoming a partner in the government: Prof. Sihag

सरकार में भागीदारी बन जजपा ने दी विकास को गति : प्रो. सिहाग

Mon, 05 Feb 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 05 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
JJP gave impetus to development by becoming a partner in the government: Prof. Sihag
उचाना। डिप्टी सीएम के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग ने कहा कि सरकार में भागीदारी बन जजपा ने विकास को गति देने का काम किया है। जो-जो वादे प्रदेश की जनता से विस चुनाव में किए थे उनको पूरा करने का काम डिप्टी सीएम कर रहे हैं। महिलाओं को पंचायत चुनाव में आरक्षण की बात हो या राशन डिपो में उनको आरक्षण दिए जाने का वादा गठबंधन सरकार ने पूरा किया है। आज गठबंधन को लेकर उन लोगों को तकलीफ हो रही है, जिसने जब प्रदेश में जजपा-भाजपा का गठबंधन बना पूछकर नहीं बना था। दोनों पार्टी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में गठबंधन बना था, जो निरंतर जारी है। प्रो. सिहाग ने कहा कि जो दुष्यंत चौटाला को बार-बार उचाना से चुनाव न लड़ने को लेकर बयान दे रहे हैं वो उनकी बीते विस चुनाव में मिली हार की बौखलाहट है। इस बार भी हलके की जनता दुष्यंत चौटाला को भारी मतों से जिताने का काम करेगी। जो लोग सिर्फ उचाना में राज लाने का बयान देते थे, विकास की बात करते थे, उन्होंने उचाना के लिए कुछ नहीं किया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उचाना हलके की सत्ता में हिस्सेदारी करवाने के साथ-साथ यहां एक हजार करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्य करवाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed