{"_id":"6a4bf747861ffbaae80e88a6","slug":"jinds-daughter-dr-himanshu-garg-became-miss-amplified-elegance-jind-news-c-199-1-sroh1009-156273-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद की बेटी डॉ. हिमांशु गर्ग बनी मिस एम्प्लीफाइड एलीगेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद की बेटी डॉ. हिमांशु गर्ग बनी मिस एम्प्लीफाइड एलीगेंस
विज्ञापन
06: डॉ. हिमांशु गर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर मिस एम्प्लीफाइड एलीगेंस के खिताब से सम्मानित करते हु
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पंजाब के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में आयोजित चार दिवसीय एम्प्लीफाइड लीडर सीरीज में जींद की बेटी व प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग की प्राध्यापिका डॉ. हिमांशु गर्ग ने राष्ट्रीय स्तर पर मिस एम्प्लीफाइड एलीगेंस का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक शिक्षाविदों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य बदलते समय के अनुरूप शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता, नवाचार और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना था। चार दिनों तक आयोजित मास्टर क्लास में शिक्षा, तकनीक और नेतृत्व से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के तीसरे दिन आयोजित एथनिक फैशन शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें केवल शिक्षकों, प्राचार्यों और प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक पुरुष और 80 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुकाबला दो चरणों में रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
डॉ. हिमांशु गर्ग ने प्रतियोगिता में दक्षिण भारतीय मलयाली लुक अपनाते हुए पारंपरिक कसावु साड़ी और केरल के पारंपरिक आभूषणों के साथ मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। रैंप वॉक के साथ-साथ प्रश्नोत्तर दौर में भी उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रभावशाली उत्तरों ने निर्णायकों को प्रभावित किया, जिसके आधार पर उन्हें मिस एम्प्लीफाइड एलीगेंस का खिताब प्रदान किया गया।
सम्मान मिलने पर डॉ. गर्ग ने चितकारा यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच शिक्षकों को नई सोच, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देता है।
कार्यक्रम के समापन पर हास्य कलाकार राजीव ठाकुर की प्रस्तुति ने प्रतिभागियों का भरपूर मनोरंजन किया। यह आयोजन शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के समन्वय का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।