फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, water, problem, farmars and villegers, meet dc, harayana

नहरी पानी की मांग को लेकर डीसी से मिलने पहुंचे दर्जनभर गांवों के किसान

Mon, 24 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 24 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

टेल तक पानी नहीं पहुंचने से परेशान निडानी, ललितखेड़ा, निडाना, चाबरी, सिंधवीखेड़ा, रधाना, बिरौली, शामलो खुर्द, बिशनपुरा, बहबलपुर, घिमाना सहित दर्जनभर से ज्यादा गांवों के किसान सोमवार को उपायुक्त विनय सिंह से मिले। किसानों ने माइनरों की सफाई करवाने और पानी की चोरी को रोक लगाकर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की।


डीसी से मिलने पहुंचे रधाना गांव के किसान नरेश, बिशनपुरा के सरपंच विनोद, शामलो खुर्द के सरपंच होशियार सिंह, अनूपगढ़ गांव के सरपंच के पति अतर सिंह, सिंधवीखेड़ा गांव के सरपंच महिपाल, बिरोली के सरपंच कृष्ण, चाबरी के सरपंच कृष्ण, घिमाना के सरपंच रामचंद्र, पार्षद दिनेश ने कहा कि 1995 के की बाढ़ के बाद से रजवाहा नंबर तीन पर लगने वाले किसी भी गांव में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले गांवों के किसानों द्वारा नहर से पानी की चोरी की जाती है। सिंचाई विभाग पानी की चोरी को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। वहीं, सिंचाई विभाग द्वारा समय पर माइनरों की सफाई भी नहीं की जाती। इसके चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन


इससे लगभग दर्जनभर से भी ज्यादा गांवों के किसान परेशान हैं। इन गांवों में पीने के लिए पानी भी नहीं है। किसानों ने डीसी से मांग की कि यदि एक सप्ताह के अंदर-अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। डीसी ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को मौके पर बुलाकर जल्द से जल्द किसानों की समस्या का समाधान करने और मनरेगा के तहत माइनरों की सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed