फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind to Prayagraj bus closed, revenue of eight lakhs in 20 days

Jind News: जींद से प्रयागराज के लिए बस हुई बंद 20 दिन में आया आठ लाख का राजस्व

Wed, 26 Feb 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jind to Prayagraj bus closed, revenue of eight lakhs in 20 days
26जेएनडी14-पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड परिसर का फोटो। संवाद
जींद। जींद से प्रयागराज के लिए चली स्पेशल बस बंद हो गई है। 20 दिन तक चली स्पेशल बस यात्रियों को खूब रास आई। इस दौरान एक हजार से अधिक यात्रियों ने बस में सफर किया।
विज्ञापन

इससे डिपो को अच्छा खासा राजस्व भी प्राप्त हुआ। एक फेरे में बस 75 से 80 हजार रुपये का कैश जमा कराती थी। इस प्रकार 20 दिन में डिपो ने इस रूट पर लगभग आठ लाख रुपये का राजस्व बटौरा। जींद से प्रयागराज के लिए स्पेशल बस पांच फरवरी को शुरू की गई थी। पहले दिन बस को रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिलाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

लंबा सफर होने की वजह से बस में दो चालकों की ड्यूटी लगाई गई थी। जींद से दोपहर 12 बजे प्रयागराज के लिए बस रवाना होती थी जो अगले दिन सुबह पांच बजे बस प्रयागराज पहुंचती थी। फिर दोपहर बाद लगभग 4:30 बजे बस प्रयागराज से जींद के लिए रवाना होती थी, जो सुबह 9:30 बजे तक जींद पहुंचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस का रूट जींद से चलकर दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा और कानपुर होते हुए प्रयागराज जाने के लिए निर्धारित किया गया था। जींद से प्रयागराज की दूरी 867 किलोमीटर है और किराया 1124 रुपये निर्धारित था। जींद से प्रयागराज के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इसके कारण दिल्ली या दूसरी जगह से यात्रियों को प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती है। ट्रेनों में सीट कंफर्म भी नहीं हो रही थी। ऐसे में रोडवेज की ओर से प्रयागराज के लिए बस शुरू की गई थी, जिसका यात्रियों को काफी लाभ हुआ।

26जेएनडी14-पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड परिसर का फोटो। संवाद

26जेएनडी14-पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड परिसर का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed