{"_id":"685ae9d0fb81bc20de0c2cc5","slug":"jind-students-will-go-on-an-educational-tour-to-manali-jind-news-c-199-1-jnd1002-136791-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मनाली में शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे जींद के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मनाली में शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे जींद के विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले के राजकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद व यूथ एंड इको क्लब हिमाचल प्रदेश के मनाली भ्रमण पर लेकर जाएगा। विभाग दो बैच में विद्यार्थियों को भ्रमण करवाएगा। पहला बैच 25 जून और दूसरा एक जुलाई को रवाना होगा। जींद जिले के विद्यार्थी दूसरे बैच में जाएंगे।
विद्यार्थियों को एक जुलाई को पंचकूला सेक्टर-15 में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद दो जुलाई से छह जुलाई तक विद्यार्थी मनाली में आयोजित कैंप में भाग लेंगे। इसके बाद सात जुलाई को विद्यार्थियों को वापस भेज दिया जाएगा। शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले से 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 25 छात्र और 25 छात्राएं शामिल होंगी।
इन विद्यार्थियों की देखरेख के लिए उनके साथ एक अध्यापक व एक अध्यापिका भी जाएगी। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को पहाड़ों पर चढ़ना, शूटिंग, तीरंदाजी सिखाया जाएगा। ट्रैकिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिग, नेचर ट्रेल, रूरल गेम्स, एयर गन शूटिंग, फन तीरंदाजी, पर्वतारोहण की मूल बातें, पैरलल रोप, कमांडो ब्रिज जैसी गतिविधियां भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा समूह चर्चा, योग, रिपोर्ट लेखन, यात्रा वृतांत लेखन, यात्रा संस्कार लेखन, लोक नृत्य, स्कूल शिक्षा, गीत, रागनी आदि मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित होगी।
भ्रमण पर जाने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए कक्षा 9वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को किसी भी क्षेत्र में प्राप्त किए गए प्रतिभा के प्रमाणपत्र और फोटो अपलोड करना होगा।