फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind's team busted fetal sex test center in Assandh

जींद की टीम ने असंध में किया भ्रूण लिंग परीक्षण केंद्र का पर्दाफाश

Fri, 11 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jind's team busted fetal sex test center in Assandh
स्वास्थ्य विभाग की गिरफ्त में विनोद और कृष्ण। - फोटो : Jind
असंध के रतन रोड स्थित एक मकान में चल रहे भ्रूण लिंग जांच केंद्र का जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक दलाल और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो बिचौलियों, भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले और मकान मालिक के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली थी कि सफीदों क्षेत्र में कुछ लोग भ्रूण लिंग जांच का काम करवाते हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पीएनडीटी के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. प्रभुदयाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर गांव धर्मगढ़ निवासी विनोद के पास भेजा तो उसने बुधवार को 12 बजे उसे असंध के सालवन चौक पर बुलाया। जब महिला वहां पहुंची तो विनोद उसे लेकर असंध के रतन रोड पर गया। वहां पर उसे असंध का रहने वाला अमरदीप मिला, जिनसे महिला से 50 हजार रुपये ले लिए। वह महिला को लेकर कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में गया। जब विनोद महिला को छोड़कर लौटने लगा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। दूसरी तरफ फफड़ाना निवासी संजय ने महिला का भ्रूण लिंग जांच किया। इसके बाद महिला को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मकान पर छापा मारा, लेकिन उससे पहले ही संजय फरार हो चुका था। संजय मकान को किराये पर लेकर भ्रूण जांच केंद्र चला रहा था। पुलिस ने मकान मालिक कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ करनाल के स्वास्थ्य विभाग की भी टीम थी। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर विनोद, अमरदीप, संजय और कृष्ण के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। डॉ. प्रभुदयाल ने कहा कि इस मामले में आगामी कार्रवाई करनाल के स्वास्थ्य विभाग को करनी है। फिलहाल पुलिस ने धर्मगढ़ निवासी विनोद तथा मकान मालिक कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद से बरामद हुए 14500 रुपये
डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि उन्होंने पहले एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाया था। उस समय भ्रूण लिंग परीक्षा की बात 35 हजार रुपये में तय हो गई थी, लेकिन बाद में महिला ने ग्राहक बनने से मना कर दिया था। इसके बाद एक अन्य महिला से संपर्क किया गया। उसके भ्रूण लिंग जांच की बात विनोद से 50 हजार रुपये में तय हो गई। जब उन्होंने विनोद को पकड़ा तो उसके पास से 14500 रुपये के वही नोट बरामद हुए जिसेे विभाग ने महिला को दिए थे। डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि चारों आरोपी आपस में पैसों का कितना-कितना हिस्सा बांटते थे और बाकी पैसे किसके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed