फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind railway station will be equipped with lift and escalator facilities.

Jind News: लिफ्ट व एस्केटलर की सुविधाओं से युक्त होगा जींद रेलवे स्टेशन

Mon, 09 Mar 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jind railway station will be equipped with lift and escalator facilities.
08जेएनडी27-रेलवे जंक्शन पर तैयार किया जा रहा एक्सीलेटर और लिफ्ट। संवाद
जींद। रेलवे स्टेशन जींद पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग और भारी सामान के साथ सफर करने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे जींद जंक्शन पर दो महीने पहले लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगाने का सामान पहुंचा था। इस पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होगा। यह काम लगभग एक महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अमृत स्टेशन योजना के तहत लगभग 25 करोड़ रुपये की राशि से जींद जंक्शन का नया भवन बना है इसका विधिवत रूप से उद्घाटन होना बाकी है। नए भवन में यात्रियों की सुरक्षा काे देखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। भवन से बाहर निकलते ही पाेर्च बनाया गया है। नए भवन में यात्रियों को पार्क के साथ पार्किंग की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चारों प्लेटफार्म पर शेड का निर्माण किया गया है। यहां धूप और बारिश से बचने के लिए यात्री आराम से ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए दो फुट ओवरब्रिज बने हुए हैं। इसमें से रेलवे जंक्शन पर एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। इस पर स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगाई जाएंगी।

फुटओवर ब्रिज का लेना पड़ रहा सहारा
यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए अभी फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती है। कई बार भारी सामान लेकर सीढ़ियां चढ़ना यात्रियों के लिए मुश्किल हो जाता है। लिफ्ट और एस्केलेटर लगने के बाद यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।


प्रोजेक्ट का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि यात्रियों की आवाजाही पर अधिक असर न पड़े। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों सुविधाओं का ट्रायल भी किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने के बाद इन्हें यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
- अजय माइकल, सीपीआरओ, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed