फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Pratibha selected in UPSC in second attempt, got 356th rank

Jind: दूसरे ही प्रयास में प्रतिभा की यूपीएससी में चयन, 356वीं रैंक मिली, जुलानी गांव में जश्न का माहौल

Tue, 16 Apr 2024 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 08:06 PM IST
सार

लक्ष्य को पाने का जनून हो तो सपने को साकार करने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है गांव जुलानी हाल गुरुग्राम निवासी प्रतिभा सहारण ने। प्रतिभा ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 356वीं रैंक हासिल की है। प्रतिभा की उपलब्धि से गांव जुलानी में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
Jind: Pratibha selected in UPSC in second attempt, got 356th rank
प्रतिभा सहारण को मिठाई खिलाते उसके पिता जवाहर सिंह तथा माता संतोष। - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के गांव जुलानी निवासी प्रतिभा के दादा मास्टर स्व. धनसिंह का अपना नाम तथा इलाके में रसूख था। प्रतिभा के पिता जवाहर सिंह दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं, जबकि माता संतोष स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम में स्टाफ नर्स हैं। बड़ा भाई मनदीप विदेश मंत्रालय में कार्यरत है।

विज्ञापन


प्रतिभा ने पांचवीं कक्षा तक जींद के आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ाई करने के बाद नौवीं तक इंडस पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। बाद में उनका परिवार गुरुग्राम में शिफ्ट हो गया। बारहवीं की परीक्षा गुरुग्राम से तथा बीएससी दिल्ली विश्वविद्यालय से की। वर्ष 2020 में आईआईटी मुंबई से गणित में एमएससी की।
विज्ञापन


प्रतिभा ने सभी बोर्ड तथा उच्चतर शिक्षा 80 प्रतिशत से ज्यादा अंकों के साथ पास की है। यूपीएससी में चयन करवाना प्रतिभा का सपना था। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरे प्रयास में 326वीं रैंक हासिल कर माता-पिता के अलावा गांव व जिले का नाम रोशन किया है। प्रतिभा के माता-पिता ने उसका पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई का ज्यादा समय दिया। सेल्फ स्टडी के साथ करंट अफेयर पर फोकस किया। प्रतिभा ने बताया कि गुरुग्राम में जहां पर वह रहती है, उसके मकान के ऊपरी फ्लोर पर एक युवक यूपीएससी की तैयारी करता था। उसका चयन होने के बाद उससे प्रेरणा मिली।


उसने अपनी सफलता का श्रेय मात-पिता तथा गुरुजनों को दिया। जुलानी निवासी केवल कृष्ण जुलानी ने कहा कि प्रतिभा ने गांव का ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रतिभा पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed