फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind - Panipat route stemware

जींद-पानीपत मार्ग किया जाम

Sat, 28 Jun 2014 12:33 AM IST
जींद, अमर उजाला
जींद, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jun 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 पांच दिन से खेतों में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए बुढ़ाखेड़ा गांव के किसानों ने शुक्रवार सुबह जींद-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया। नाराज किसानों का कहना था कि बिजली नहीं आने से खेतों को पानी नहीं मिल रहा है। इससे उनकी सैकड़ों एकड़ फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। बिजली निगम के अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

जाम लगाने की सूचना मिलते ही बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता मनमोहर सिंह और डीएसपी रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे लगे जाम में वाहनोें की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। गर्मी में वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन



गांव बुढ़ाखेड़ा को बिजली की आपूर्ति नहीं मिलने से किसानों की फसलें सूखने लगी हैं। कई दिनों के इंतजार के बाद गुस्साए किसान शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। किसानों ने पेड़ों को काटकर जींद-पानीपत मार्ग पर बीचोंबीच रख दिया। किसान अशोक, अनिल, जोरा सिंह, विजय, वीसा शर्मा और अजायब ने बताया कि उनके खेतों में खेड़ी तलौडा सब स्टेशन से बिजली आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पांच दिन से बिजली नहीं आ रही है। बिजली की समस्या को लेकर निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बिजली नहीं आने के कारण वे अपनी फसलों में समय पर पानी भी नहीं दे पा रहे हैं। पानी नहीं मिलने के कारण उनकी फसलें भी सूखने लगी है। अगर बिजली की यही स्थिति रही तो उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।

कार्यकारी अभियंता और डीएसपी पहुंचे
जाम लगने की सूचना पाकर एसडीओ कुलदीप मोर, सफीदों थाना प्रभारी रमेशचंद मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को मौके पर बुलाकर ठोस समाधान करने की मांग करने लगे। बाद में किसानों की मांग को देखकर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता मनमोहन सिंह और सफीदों डीएसपी रमेशचंद्र मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान जाम खोलने के लिए तैयार हुए। किसानों ने चेताया कि अगर उनके खेतों में आज से ही नियमानुसार बिजली नहीं दी गई तो वे फिर सड़कों पर उतरकर जाम लगाने पर मजबूर हो जाएंगे।   


लाइन बिछाने के चलते आ रही दिक्कत
बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता मनमोहन सिंह ने किसानों को बताया कि खेड़ी तलौडा सब स्टेशन से नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। लाइन बिछाने के चलते सब स्टेशन से खेतों की लाइन को बंद करना पड़ता है। इस कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की दिक्कत को देखते हुए फीडर से नई बिछाई जा रही लाइन का कार्य बंद कर दिया जाएगा और किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जाएगी। इसके बाद किसान जाम खोलने को तैयार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed