{"_id":"60bd092e8ebc3e7fd7206c21","slug":"jind-news-rtk611829323","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक पर रॉड से हमला कर लूटे 291685 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक पर रॉड से हमला कर लूटे 291685 रुपये
विज्ञापन
बराह खुर्द पेट्रोल पंप से नकदी लेकर हैबतपुर घर जा रहे संचालक पर शनिवार देर रात को पिंडारा रेलवे पुल के नीचे बाइक सवार दो युवकों ने रॉड और डंडे से हमला कर 291685 लाख लूट लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात दोनों युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
हैबतपुर गांव निवासी अनिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 वर्ष से बराह खुर्द क्षेत्र में आदर्श फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप चलाता है। शनिवार रात को करीब साढ़े 11 बजे 291685 रुपये लेकर पेट्रोल पंप से अपने गांव हैबतपुर जा रहा था। उसने राशि बैग में डालकर बाइक की डिग्गी में रखी हुई थी। बैग में राशि के अलावा एटीएम, चेकबुक भी थी। जब वह पौने 12 बजे गांव पिंडारा में नवनिर्मित अंडरपास गोहाना रोड पर पहुंचा तो वहां पर दो युवक मुंह ढंक कर खड़े थे। उन्होंने अंडरपास के नीचे अंधेरे में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रखी थी। युवकों ने उसे रोक लिया और उस पर डंडे तथा सरिये से हमला कर दिया, जिससे वह गिर गया। इसके बाद दोनों युवक बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़कर उसमें रखा बैग निकाल लिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें कर रहीं काम : हरिओम
सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 अज्ञात युवकों को पकड़ने के लिए एसपी वसीम अकरम के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।