फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news, lock in gate

डूमरखां कलां की पीएचसी पर जड़ा ग्रामीणों ने ताला

Thu, 07 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 07 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
jind news, hindi news, lock in gate
बहस करतेग्रामीण। - फोटो : bureau
डूमरखां खुर्द में डिलीवरी के लिए पहुंची महिला को सुविधा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पीएचसी पर ताला जड़ दिया। करीब एक घंटे के बाद पुलिस के आश्वासन के बाद ताला खुलवाया ग्रामीणों का कहना है कि गांव की ही गर्भवती महिला नेहा अपने परिजनों के साथ डूमरखां खुर्द गांव में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में पहुंची थी। यहां पर कोई भी डॉक्टर, नर्स मौजूद नहीं थे। काफी देर इंतजार करने के बाद गर्भवती महिला को उसके परिजन नरवाना नागरिक अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो उन्होंने बुधवार सुबह पीएचसी पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया और गेट को बंद करके ताला जड़ दिया। नरवाना सदर थाना प्रभारी नरसिंह मौके पर पहुंचे। यहां काफी देर तक थाना प्रभारी के साथ ताला खोलने को लेकर ग्रामीणों की बहस भी हुई। ताला लगने की जानकारी पर पहुंचे विधायक के भतीजे कवलजीत के साथ भी ग्रामीणों की काफी बहस हुई।
विज्ञापन


साढ़े नौ बजे ग्रामीण ताला खोलने को तैयार हुए। ग्रामीणों द्वारा आठ बजे पीएचसी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया था। ड्यूटी पर आने वाला स्टाफ भी ताला बंद होने के चलते बाहर खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाह है स्टाफ
ग्रामीण दलबीर, रोहताश, राजबीर, कृष्ण, हवा सिंह, टेकचंद, चांदी, सत्ता, मनजीत ने कहा कि मंगलवार देर शाम को गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए परिजनों के साथ पहुंची। यहां पर कोई भी डॉक्टर, नर्स नहीं थी। महिला के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। महिला के परिजन उसे नरवाना नागरिक अस्पताल में लेकर गए। इन लोगों का कहना है कि पीएचसी में अधिकांश पद भी रिक्त हैं। यहां पर आने वाले मरीजों को दवा भी पूरी नहीं मिलती।  

केंद्रीय मंत्री के गांव के साथ लगते गांव की घटना
हैरानी की बात यह है कि पीएचसी पर इस प्रकार की घटना केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनकी विधायक पत्नी प्रेमलता के गांव डूमरखा कलां के साथ लगते डूमरखां खुर्द में हुई है।



मांगी गई है लिखित शिकायत
सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ के अनुसार मंगलवार देर शाम को सरपंच का फोन आया था कि कोई भी कर्मचारी नहीं है। सरपंच को दस मिनट के अंदर पहुंचने की बात कही थी। लिखित में शिकायत मांगी गई है। लिखित में शिकायत पंचायत देती है तो कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed