{"_id":"58027b104f1c1b762b29070a","slug":"jind-moter-vicale-driving-tranning-center-opens-transport-minister-says-harayahana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहौला में खुलेगा चालक प्रशिक्षण केंद्र : परिवहन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहौला में खुलेगा चालक प्रशिक्षण केंद्र : परिवहन मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
डाहौला गांव में चालक ट्रेंनिग स्कूल के लिए दी जाने वाली जमीन का निरीक्षण करते परिवहन मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा जींद के जिले के युवाओं को चालक प्रशिक्षण की सौगात देने के मामले में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार को जमीन का निरीक्षण करने गांव डाहौला पहुंचे। गांव में जिला प्रशासन के संबधित अधिकारियों से चालकों के ट्रेनिंग स्कूल के लिए दी जाने वाली जमीन के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं, जल्द ही मामले को लेकर मंत्री ने संबधित अधिकारियों को रिपोर्ट देने की बात कही। परिवहन मंत्री के गांव पहुंचने पर पंचायत ने फूल-मालाएं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। परिवहन मंत्री को मांगपत्र सौंपते हुए गांव की पंचायत ने नरवाना से छात्तर वाया डाहौला तथा नगूरां के लिए तथा जींद से नगूरां वाया डाहौला छात्तर नरवाना के लिए अलग-अलग से दो बसें चलाने की मांग की। गांव की कच्ची गलियों को पक्का व अन्य मांगों को प्राथमिकता के तौर पर ध्यान देने की गुहार लगाई। परिवहन मंत्री ने ग्रामीणों की मांग को डीसी के माध्यम से पूरा करवाने का आश्वासन दिया। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री युवाओं को रोजगार देने के मामले में काफी गंभीर हैं।
अगर सरकार को पंचायत द्वारा चालक ट्रेनिंग स्कूल के लिए दी जाने वाली जमीन हर पहलू से सटीक बैठती है तो सरकार इस मामले को लेकर जल्दी अमलीजामा पहनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के ऐसा करने से डाहौला गांव के साथ-साथ जींद जिले के लोगों के लिए इसका सीधा फायदा होगा और गांव के युवाओं को चालक के ट्रेनिंग के लिए अन्य जिलों को मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहता, सरपंच कली राम नेहरा, एससीपीओ सतबीर सिंह, पे्रम सिंह, राम सिंह, रमेश कुमार, पंच रघबीर सिंह, भीम सिंह, सेवा सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।