फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Martyr Pradeep Nain mortal remains will reach village tomorrow

Jind: शहीद प्रदीप नैन का कल गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Sun, 07 Jul 2024 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 07:26 PM IST
सार

अपने माता-पिता के इकलौते बेटे प्रदीप नैन वर्ष 2015 में पैरामिलिट्री कमांडो के रूप में भर्ती हुए थे। सेना में तैनात होने के साथ ही उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

विज्ञापन
Jind: Martyr Pradeep Nain mortal remains will reach village tomorrow
प्रदीप नैन - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के मुदरघम इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में जींद जिले के जाजनवाला गांव निवासी 28 वर्षीय प्रदीप नैन बलिदान हो गए। जैसे ही यह सूचना परिवार और ग्रामीणों को मिली तो पूरा गांव शोक में डूब गया। प्रदीप नैन का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव पहुंचेगा, जहां पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदीप नैन बलवान सिंह के इकलौते बेटे थे।

विज्ञापन


रविवार को बलिदानी प्रदीप नैन के घर पैरामिलिट्री कमांडो के सीनियर अधिकारी पहुंचे और उनके माता-पिता को ढांढ़स बंधाया। शनिवार को सेना ने पिता बलवान सिंह को उनके बेटे प्रदीप नैन के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान होने की सूचना दी थी। प्रदीप के बलिदान होने की जानकारी मिलते ही उनके घर लोगों का जमावड़ा लग गया। बलिदानी प्रदीप ने 12वीं कक्षा के बाद 2015 में आर्मी ज्वाइन की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed