फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, jaat, politics, yashpal

आज धरने पर पहुंचेंगे यशपाल मलिक

Wed, 15 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 15 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
jind, jaat, politics, yashpal
धरने पर डांस करती महिलाएं। - फोटो : bureau
ईक्कस गांव में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के धरने पर मंगलवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे, जिनमें महिलाओं की भी अच्छी तादाद रही। इस दौरान जाट नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और मांगें जल्द पूरी करने को कहा। इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्यान भी धरनास्थल पर पहुंची और समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जाट समाज के लोगों की सभी मांगें जायज हैं। सरकार को जल्द से जल्द मांगें पूरी करनी चाहिए। जुलाना से विधायक परमेंद्र ढुल ने भी धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन



धरने पर हुआ डांस, प्रधान ने हड़काया
दोपहर करीब दो बजे कुछ खपों के लोगों ने समिति के अध्यक्ष वीरभान ढुल को बातचीत के लिए बुलाया। इसके चलते पास के ही एक पोल्ट्री फार्म पर बातचीत करने चले गए। जब वे लोग मीटिंग कर रहे थे, धरनास्थल पर गाना बजाया गया। इस पर महिलाओं ने भी डांस किया। वापस लौटकर जिलाध्यक्ष वीरभान ढुल ने कहा कि नाच-गाना खुशी के मौके पर होता है, जबकि जाट दुख में यहां बैठे हैं। उन्होंने कई बार दोहराया कि जिसने भी यह किया है, अच्छा नहीं किया और वे इसकी निंदा करते हैं। ढुल ने कहा कि ऐसे करने वाले आंदोलन को तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन



धूप से बचने को लगाया टेंट
धरने पर बढ़ रही लोगों की संख्या और धूप के कारण अब समिति ने करीब पौने दो एकड़ में टेंट लगवा दिया है। समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन रणधीर सिंह चहल के अनुसार यदि जरूरत पड़ी तो साथ लगती एक एकड़ से भी गेहूं की फसल कटवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed