फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Heavy hailstorm in Narwana caused damage to crops

Jind: नरवाना में भारी ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा नुकसान, सड़कों पर भी भरा पानी

Sun, 03 Mar 2024 02:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

सड़क पर दिल्ली पटियाला हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। रात को हुई तेज बारिश से बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी। नरवाना में जगह-जगह और अलग-अलग गलियों में पानी भरा हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
Jind: Heavy hailstorm in Narwana caused damage to crops
जींद में ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

विस्तार

शनिवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिसके बाद नरवाना में हर जगह पानी भर गया था। खेतों में किसानों की फसलों पर भी प्रभाव पड़ा है। शहर की सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जिसके बाद लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं सड़क से गुजरने वाले लोगों की बाइकें भी बंद हो गई। जिसके बाद पैदल बाइक को खींचकर ले जाते हुए लोग दिखाई दिए। वहीं रात को भी लगातार तेज बारिश हुई। जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और सरसों की फसल पर इस बारिश का बेहद बुरा प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन


रात को हुई तेज बारिश के बाद जब सुबह खेतों में देखा तो हर जगह गेहूं की फसलें बिछी हुई मिली। दूसरी और नरवाना बस स्टैंड परिसर के अंदर पानी तो यात्री और बेस बाहर सड़क पर खड़े दिखाई दिए रात को ही तेज बारिश में बस स्टैंड परिसर के अंदर इतना ज्यादा पानी भर गया की बस स्टैंड परिसर बिल्कुल तलाब जैसा दिखाई देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed