फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Haryana Ministerial Staff Association played bean in front of buffalo for its demands

Jind: हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने बजाई भैंस के आगे बीन, कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2023 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 08:38 PM IST
सार

कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर शहर की कॉलोनियों में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने भैंस के आगे बीन बजाकर सोई सरकार को जगाने का प्रयास किया है ताकि सरकार हड़ताली कर्मचारियों की सुध ले सके।

विज्ञापन
Jind: Haryana Ministerial Staff Association played bean in front of buffalo for its demands
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर भैंस के आगे बीन बजाई। कर्मचारियों ने इस दौरान शहर की कॉलोनियों से जुलूस भी निकाला। उन्होंने कहा कि भैंस के आगे बीन बजाकर सोई सरकार को जगाने का प्रयास किया है ताकि सरकार हड़ताली कर्मचारियों की सुध ले सके।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान गोरेंद्र सैनी ने कहा कि वह लोग नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय पर 24 दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी वेतनवृद्धि की मांग को सुन नहीं रही है। इसलिए शुक्रवार को कर्मचारियों ने न्यू कृष्णा कॉलोनी में जुलूस निकाला और यहां भैंस के आगे बीन बजाई।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के नेता छाजूराम नैन ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार के टरकाऊं रवैये से राज्य के लाखों वेतनभोगी कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लैब टैक्नीशियन के नेता कुलदीप सिंह ने धरने पर पहुंचकर समर्थन देते हुए कहा कि आज सभी विभागों में हजारों पद समाप्त करने के कारण कर्मचारियों पर बोझ बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे कर्मचारी मानसिक रुप से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की तो अन्य विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।

 

इस मौके पर नवीन कुमार, मोहित ठाकुर, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सजीव ढांडा, मास्टर कर्मबीर सैनी, आजाद पांचाल, राजकुमार श्योकंद, राममेहर वर्मा, ओमपाल ढांडा, किरण देवी, प्रोमिला देवी, राजेश कुमार, स्टेटिस्क्स कैटेगरी के जिला प्रधान संजय जुलानी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed