{"_id":"57b9e4e24f1c1b8e63d4f1ee","slug":"jind-harayana-sword-comptition-vasu-ruvina-first-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारबाजी में वासु, रविना व प्राची छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवारबाजी में वासु, रविना व प्राची छाए
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रो. जेसी बूरा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। आयु वर्ग 17, 20, 23 व सीनियर वर्ग में हुई इस स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी 24 व 25 अगस्त को फतेहाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रो. बूरा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियों से जहां खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, वहीं इससे शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। खेल में हार-जीत से ज्यादा खेल भावना मायने रखती है। समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर तलवारबाजी संघ के उपप्रधान प्रवीन कुमार, सचिव दिनेश सैनी, कोच दिनेश, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-17 लड़के
फॉयल- वासु प्रथम, अभिमन्यु द्वितीय, असीम तृतीय, विनय चतुर्थ
ईपी- विजय प्रथम, अंशुल द्वितीय, रमनदीप तृतीय, प्रबल चतुर्थ
सबरी- प्रतीक प्रथम, चिराग द्वितीय, आदित्य तृतीय
अंडर-17 लड़कियां
फॉयल- प्राची प्रथम, सुप्रीया द्वितीय, रविना तृतीय, अक्षित चतुर्थ
अंडर-20 लड़के
फॉयल-अभिनव प्रथम, वासु द्वितीय, अंकुश तृतीय, कुणाल चतुर्थ
ईपी- विजय प्रथम, रमनदीप द्वितीय, सचिन तृतीय, नवीन चतुर्थ
सबरी- अशोक प्रथम, प्रतीक द्वितीय, अंकित तृतीय, भानुश्री चतुर्थ
अंडर-20 लड़कियां
फॉयल में रविना, ईपी में रितिका, सबरी में सुप्रीया प्रथम रही।