{"_id":"57b604b34f1c1bd0596ec4dc","slug":"jind-harayana-sewaze-dirty-stool-in-sewaze-tank-then-punish-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर में गोबर डाला तो होगा मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर में गोबर डाला तो होगा मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीवर में गोबर डालने वालों से निपटने के लिए नगर पालिका सख्ती के मूड में है। सीवर में गोबर डालने वालों के खिलाफ नगर पालिका ने मामला दर्ज करवाए जाने की रणनीति तैयार की है। नगर पालिका सचिव राजेंद्र ने कहा कि शहर में चल रहे पशु डेयरी के संचालकों ने सीवर में गोबर डाला तो उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करके मामला दर्ज करवाया जाएगा।
पशु डेयरी संचालकों के खिलाफ अगर कोई वार्ड के लोग शिकायत देते हैं, तो तुरंत मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत दी जाएगी। गोबर सीवर में जाने से सीवर जाम हो जाते हैं। सीवर ओवरफ्लो होने से परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर में अगर सुअर घूमते मिले, तो सुअर पालने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने के लिए शिकायत पुलिस को दी जाएगी।