फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, indipendence day, girls, sceame, mahri betiya, celebration, harayana

‘एक उम्मीद मेरी बेटी’ के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Tue, 09 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 09 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, indipendence day, girls, sceame, mahri betiya, celebration,  harayana
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयार किया गया स्लोगन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
सेल्फी विद डॉटर की शुरुआत करने वाले और बीबीपुर के पूर्व सरपंच ने इस बार 15 अगस्त को एक अनोखे ढंग से मनाने का फैसला किया है। इसके लिए मंगलवार से ‘बेटी की आजादी’ नामक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसमें सबसे पहले ट्राई कलर में ‘एक उम्मीद मेरी बेटी’ की फोटो के साथ जीने की आजादी, पढ़ने की आजादी, करिअर चुनने की आजादी, स्लोगन के साथ स्टीकर तैयार कराए गए हैं, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के घरों में बुजुर्गों के हाथों से लगवाए जाएंगे।


गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने बताया कि उसी दिन पूरी तरह से आजादी मनाई जा सकती है, जिस दिन लड़कियों को सभी प्रकार के अधिकार मिल जाएंगे। अभियान को प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया पर बेटी की आजादी के इस लोगो को प्रचारित किया जाएगा। इसको फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों की प्रोफाइल पिक बनाने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही ‘बेटी की आजादी’ नाम से एक लिखित प्रतियोगिता होगी, जिसमें महिलाओं से जुड़े विभिन्न कानूनों की वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल और कॉलेज स्तर पर कराया जाएगा। सुनील जागलान ने बताया कि इस कार्यक्रम को देशभर में चलाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली को भी पत्र लिखकर सूचित किया जाएगा कि इस तरह से आजादी का दिन देश में जगह-जगह मनाया जा सके, जिससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जन आंदोलन बनाने में प्रत्येक आदमी भी अपनी अहम भूमिका निभा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed