फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, farmars, unhappy, protest, in mandi, harayana

धान की खरीद न होने पर किसानों ने किया हंगामा

Sun, 16 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 16 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, farmars, unhappy, protest, in mandi,  harayana
खरीद न होने से भड़के किसानों को शांत कराते एसडीएम और मार्केट कमेटी सचिव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अनाज मंडी में शनिवार को धान में नमी बताकर खरीद नहीं करने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि खरीददारों द्वारा ढेरी पर नमी मीटर लगाए बगैर ही खरीद से इंकार किया जा रहा है। इसके कारण कई दिन से किसान अपनी फसल को लेकर मंडी में बैठे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है।


बोली शुरू होने पर शांत हुए किसान
हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम बलराज जाखड़ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत करके व धान की बोली शुरू करवाकर उन्हें शांत किया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद खरीद एजेंसियों ने लगभग 1200 क्विंटल धान की खरीद की गई। किसान नरेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, जोरा सिंह, सुनील बाबू, रणजीत सिंह ने कहा कि अधिकारी उनके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे लोग ढेरी पर आते हैं और बिना कुछ कहे ही चले जाते हैं। खरीददारों द्वारा ढेरी पर न ही कोई मीटर लाया जाता और न ही रजिस्टर में दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन


उनके द्वारा ये भी नहीं बताया जा रहा है कि उनकी ढेरी में क्या कमी है। वे लोग कई दिनों से धान बिकने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यहां न तो अधिकारी उनका साथ दे रहे हैं और न ही खरीददारों का व्यवहार ठीक है। उन्होंने कहा कि डीसी विनय सिंह द्वारा आदेश दिए गए थे कि हर ढेरी पर तीन मीटरों द्वारा जांच की जाएगी, लेकिन आदेशों के दो दिन के बाद भी खरीददार मनमानी पर उतारू हो गए हैं। वे ढेरी पर एक भी मीटर लेकर नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में बनी लैब में करवाएं नमी की जांच
खरीददार अपने मापदंडों से धान की खरीद करता रहा है। इसमें किसी भी किसान को कोई शक है तो कार्यालय में बनी लैब में नमी की जांच करवा सकता है। लैब में की गई जांच खरीददार व आढ़ती दोनों के लिए मान्य होगी। अब अधिकतर ढेरियों में मीटर की जरूरत महसूस नहीं हो रही।
आशा रानी, सचिव मार्केट कमेटी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed