{"_id":"57e18bd84f1c1bc409a82c51","slug":"jind-harayana-dengu-patitents-increse-2-new-patitent-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी, नौ से 11 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी, नौ से 11 पहुंची संख्या
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भंभेवा गांव में डेंगू के दो मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डेंगू के दो नए मरीज सामने आने से मरीजों की संख्या नौ से बढ़कर 11 हो गई है। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर फॉगिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कर लार्वा की पहचान करवाई। भंभेवा गांव निवासी विपिन और ज्योति को डेंगू की पुष्टि हुई है। डॉ. भोला ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में बैठता है।
यह मच्छर 50 फीट से 100 फीट के दायरे तक उड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया वाले मच्छरों के खात्मे के लिए फॉगिंग करवाई है। ताकि गांव में डेंगू को पनपने से रोका जा सके। डेंगू के मरीजों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग बुखार के मरीजों का सर्वे कर मलेरिया की जांच के लिए रक्त पट्टिकाएं भी बनवा रहा है। डॉ. भोला ने लोगों को बताया कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। जहां पर भी गलियों और नालियों में गंदा पानी रुका या जमा है, वहां पर मिट्टी का तेल डाल दें।
विज्ञापन