{"_id":"57f2aa954f1c1b8c3226fbf7","slug":"jind-harayana-cm-cmo-cm-in-jind-third-time-in-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार सीएम जींद में दो साल बाद भी मनोहर घोषणाओं पर काम नहीं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार सीएम जींद में दो साल बाद भी मनोहर घोषणाओं पर काम नहीं शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी व एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने कार्यकाल में तीसरी बार जींद आ रहे हैं। इससे लोगों को विकास की घोषणाओं की उम्मीद तो है, लेकिन दो साल पहले हुई घोषणाओं पर काम शुरू नहीं होने से निराशा भी है। दो साल पहले हुई घोषणा में से न तो नागरिक अस्पताल को एमआरआई की सुविधा मिली है और न ही लावारिस पशुओं से निपटने के लिए गो अभ्यारण बना है। वहीं मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना अटल पार्क पर भी काम शुरू नहीं हो पाया है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 26 दिसंबर 2014 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहली बार जींद में आए थे।
तब उन्होंने उन्होंने नागरिक अस्पताल में एमआरआई मशीन लगवाने, भिवानी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनवाने, जींद में गो अभ्यारण बनावाने, अटल पार्क बनवाने जैसी कई घोषणाएं की थी। इससे लोगों में काफी उम्मीद भी जगी थी, लेकिन समय के साथ-साथ यह उम्मीद फीकी पड़ती चली गई। अब तक इनमें से किसी भी योजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है। भिवानी रोड आरोबी को लेकर सिर्फ रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है।
बदहाली पर आंसू बहा रही अटल पार्क की साइट
सफीदों रोड पर पशुपालन विभाग की करीब आठ एकड़ जमीन पर अटल पार्क की योजना बनाई गई थी। इस पर काफी तेजी से सीएम के 26 दिसंबर के कार्यक्रम से पहले काम भी शुरू किया गया है, लेकिन एन मौके पर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसके बाद से यह साइट लावारिस पशुओं का ठिकाना बना हुआ है। अटल पार्क की जमीन का मामला फिलहाल पशुपाल विभाग से ट्रांसफर पर ही अटका हुआ है।
विज्ञापन
15 एकड़ में ने नेचर पार्क की मिलेगी सौगात
बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल हांसी रोड स्थित बीड़ बड़ा वन में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रकृति शिक्षा एवं वन्य जीव जागरूकता उद्यान का लोकार्पण करेंगे। डीसी विनय सिंह के अनुसार कार्यक्रम में हरियाणा के वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरवीर सिंह अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में वन एवं वन्य प्राणी राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक उपस्थित रहेंगे। यहां 15 एकड़ में नेचर पार्क विकसित किया गया है। इसमें विभिन्न वन्य प्राणियों के कृत्रिम स्टेच्यू लगाए गए हैं। पार्क के विकास में 40 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। यह पार्क जींद में पहला पार्क है, जिसमें पर्यटकों के लिए साइकिल ट्रैक बनाया गया है। पार्क से बीड़ बड़ा वन में जाने का रास्ता भी बनाया गया है।
बनेगी लाइब्रेरी
डीसी विनय सिंह के अनुसार पार्क में लाइब्रेरी भी बनाई गई है। इसमें वन्य जीवों से संबंधित साहित्य रखा गया है। पार्क के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से आकर्षक बाड़ लगाई गई है।