फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officials should not show any laxity in resolving the problems of the general public: Ramkumar Gautam

आमजन की समस्याओं के समाधान में अधिकारी न बरतें ढिलाई : रामकुमार गौतम

Fri, 30 Oct 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Officials should not show any laxity in resolving the problems of the general public: Ramkumar Gautam
फोटो 29जेएनडी21-लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक रामकुमार गौतम। स
सफीदों। आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारी जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से करें ताकि किसी व्यक्ति को अपनी जायज समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

यह बात सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने वीरवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनते हुए कही। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा, परिवार पहचान पत्र और सड़कों पर लाइटों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्या को भी संवेदनशीलता से सुनकर उसका निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण व विकास से जुड़ी योजनाएं चला रही हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दें और नियमानुसार लाभ उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पारदर्शी प्रशासन, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और समयबद्ध सेवाएं मिलनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, नायब तहसीलदार संजय कुमार, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक और करनाल के कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील
विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों के सरपंचों और कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने पांच नवंबर को करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए भी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


खड़गे के बयान की निंदा की
विधायक रामकुमार गौतम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed