फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind first with eight gold in rowing event

Jind News: रोइंग स्पर्धा में आठ स्वर्ण के साथ जींद प्रथम

Sun, 28 Jul 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Jind first with eight gold in rowing event
27जेएनडी36 : हांसी ब्रांच नहर में रोइंग के मुकाबलों में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
जींद। गांव हैबतपुर के पास हांसी ब्रांच नहर में दो दिन से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के मुकाबले चल रहे हैं। यहां रोइंग के अब तक के मुकाबले में जींद की टीम आठ गोल्ड के साथ पहले स्थान पर है। चार गोल्ड के साथ हिसार की टीम दूसरे स्थान पर व दो गोल्ड के साथ भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर है। एक-एक गोल्ड के साथ पानीपत व चरखीदादरी की टीम चौथे व पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि अभी तक रोइंग के 18 इवेंट हुए हैं। छह इवेंट के मुकाबले रविवार को होंगे। इसमें 500 मीटर से लेकर 200 मीटर तक के मुकाबले हो रहे हैं। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन 57 किलोग्राम भारवर्ग में फरीदाबाद के रूपेश प्रथम, भिवानी के तरुण द्वितीय तथा अंबाला के साहिल तीसरे स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत के सुमित प्रथम, पलवल के पुष्प द्वितीय तथा सोनीपत के रवि तीसरे स्थान पर रहे। 97 किलोग्राम ग्रीको रोमन में रोहतक के निखिल प्रथम, रेवाड़ी के कपिल द्वितीय तथा जींद के कमलजीत तीसरे स्थान पर रहे। 130 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के साहिल प्रथम, रोहतक के हर्ष द्वितीय तथा हिसार के विपुल तीसरे स्थान पर रहे। 92 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के राहुल प्रथम, फरीदाबाद के शिवम द्वितीय तथा जींद के अंकुश तीसरे स्थान पर रहे। फ्री स्टाइल के 97 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के नीतिश प्रथम, झज्जर के पुनीत कुमार द्वितीय तथा हिसार के सुमित तीसरे स्थान पर रहे। 79 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के सागर प्रथम रहे। फ्री स्टाइल के 65 किलोग्राम भारवर्ग में चरखी दादरी के रिंकू प्रथम, 70 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के कपिल प्रथम, झज्जर के रिंकू द्वितीय तथा हिसार के सुमित तीसरे स्थान पर रहे। 74 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार के अंकित प्रथम रहे।

27जेएनडी36 : हांसी ब्रांच नहर में रोइंग के मुकाबलों में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

27जेएनडी36 : हांसी ब्रांच नहर में रोइंग के मुकाबलों में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

27जेएनडी36 : हांसी ब्रांच नहर में रोइंग के मुकाबलों में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

27जेएनडी36 : हांसी ब्रांच नहर में रोइंग के मुकाबलों में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed