फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind Education Department: Office Superintendent, Deputy Superintendent, and Clerk Suspended

Jind News: जींद शिक्षा विभाग के कार्यालय अधीक्षक, उप अधीक्षक और लिपिक निलंबित

Fri, 10 Apr 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jind Education Department: Office Superintendent, Deputy Superintendent, and Clerk Suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शिक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के 50 जूनियर कर्मचारियों को स्पेशल केस के तहत एरियर देने पर डायरेक्टर जनरल सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा पंचकूला ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक जयवीर, उप अधीक्षक रमेश कुमार और लिपिक राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
इन तीनों को विभाग के आदेशानुसार चार सदस्यों की कमेटी का गठन कर व मुख्यालय की अनुमति लेकर ही एरियर का लाभ जारी करना था। आदेशानुसार निलंबन के दौरान तीनों कर्मचारियों की सेवा शिक्षा सदन पंचकूला मुख्यालय पर रहेगी। बिना अनुमति के तीनों कर्मचारी मुख्यालय की अनुमति बिना स्टेशन नहीं छोड़ सकते। यह कार्रवाई बगैर नियम पूरा किए 50 कर्मचारियों को लाभ देने पर की गई है।
विज्ञापन

यह है मामला
एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2004 से एरियर सहित अन्य लाभ ले रहा था जबकि अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिल पा रहा था। लाभ न मिलने पर कर्मचारियों ने कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर कोर्ट ने शिक्षा विभाग के डायरेक्टर को जांच के आदेश दिए थे। डायरेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सीनियर कर्मचारियों की प्रेजेंटेशन की जांच की जाए और सीनियर कर्मचारी एरियर सहित अन्य लाभ लेने के हकदार हैं तो उन्हें लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सदस्यों की कमेटी का करना था गठन
इस मामले की जांच के दौरान कर्मचारियों को चार सदस्यीय कमेटी बनानी थी। लेकिन विभाग के तीन कर्मचारियों ने बिना कमेटी बनाए ही प्रेजेंटेशन के आधार पर 50 सीनियर कर्मचारियों को एरियर के लाभ दे दिए। बाद में शिक्षा विभाग काे पता चला कि जूनियर कर्मचारी को स्पेशल केस के तहत एरियर दिए गए थे। इस पर शिक्षा विभाग ने 50 सीनियर कर्मचारियों के एरियर रोक दिए। इस पर 50 सीनियर कर्मचारियों ने कोर्ट में याचिका दायर की कि उनके एरियर को रोका जा रहा है। इस मामले को अब संज्ञान में लेते हुए अब डायरेक्टर जनरल सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा पंचकूला ने जींद के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक, उप अधीक्षक और लिपिक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed