{"_id":"58d410c94f1c1be6211a1fe0","slug":"jind-dj-ban-penelty-11000-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने पर लगेगा 11 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने पर लगेगा 11 हजार रुपये जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचाना खुर्द गांव में ग्राम सभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महाराजा रामचंद्र गिरी ने की। इसमें सर्वसम्मति से विवाह, खुशी समारोह में गांव में बजाने वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया। इस दौरान फैसले तोड़ने वाले पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। ग्रामीणों ने कहा कि डीजे पर लड़ाई-झगड़े होने का डर रहता है। जो गाने डीजे पर बजाए जाते है वो ऐसे होते है जो परिवार के सदस्य एक साथ सुन भी नहीं सकते।
डीजे पर कई जगहों पर गाने बदलने, गाने बजाने को लेकर विवाद होता रहता है। डीजे बजने से पशु बाड़े में पशु डर जाते हैं। देर रात तक डीजे बचने से जहां डीजे बजता है वहां परिवारों के लोग सो भी नहीं पाते हैं। डीजे पर होने वाले लड़ाई, झगड़े सहित अन्य मुद्दों के कारण डीजे पर सर्वसम्मति से बंद करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर सरपंच भेतरी देवी, भलेराम, जिले सिंह, हवा सिंह, वजीर सिंह, दरिचंद, बीरू, बलबीर, सूबा, श्योकंचद, बलबीर, भोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
लगेगा जुर्माना
गांव की पंचायत ने फैसला लिया है, जो भी डीजे बजाते मिला उस पर 11 हजार का रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। डीजे बजाने से समाज का भाईचारा खराब होता है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -सरपंच भेतरी देव, उचाना खुर्द।
विज्ञापन