फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind depot buses stuck in jam near Asoda returned

Jind News: असौदा के पास जाम में फंसी जींद डिपो की बसें लौटी

Thu, 15 Jun 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jind depot buses stuck in jam near Asoda returned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा बंद के आह्वान पर असौदा के पास किसानों ने जाम लगाया जिसके कारण जींद से दिल्ली और गुरुग्राम गई दस से अधिक बसें बीच रास्ते से ही लौट आई। अल सुबह साढ़े चार बजे के बाद दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाली बस समय से अपने गंतव्य तक पहुंच गई थी। वहीं किसानों ने सुबह सात बजे के बाद असौदा के पास जाम लगा दिया। इसके बाद गुरुग्राम और दिल्ली से जींद की तरफ आने वाली बस जाम में फंस गई।
वहीं जींद से सुबह सात बजकर 50 मिनट, आठ बजकर 40 मिनट और सुबह साढ़े 11 बजे गुरुग्राम के लिए निकली बस भी असौदा के पास जाम में फंस गई। इसके अलावा सुबह दस बजकर 20 मिनट और दस बजकर 40 मिनट पर दिल्ली की ओर जाने वाली बस भी असौदा से वापस आ गई। यात्रियों को असौदा के पास दूसरी बसों में बैठाकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दिनभर में गुरुग्राम व दिल्ली जाने वाली दस से अधिक बस बीच रास्ते से ही वापस लौट आई। सुबह साढ़े पांच जींद से गुरुग्राम के लिए गई बस दोपहर तीन बजे के बाद जींद पहुंची। हालांकि कुरुक्षेत्र में मंगलवार देर रात किसानों और सरकार के बीच हुई वार्ता के बाद किसानों द्वारा वहां बंद का आह्वान नहीं किया गया इसलिए यात्रियों ने कुरुक्षेत्र रूट पर थोड़ी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


वर्जन

हरियाणा बंद के चलते असौदा के पास किसानों ने जाम लगा दिया था। इस कारण सुबह गुरुग्राम और दिल्ली की ओर गई बस बीच रास्ते से ही वापस लौट आई। असौदा के पास दिल्ली और गुरुग्राम की ओर जोन वाली बस में यात्रियों को बैठा दिया गया। उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचाया गया। अन्य रूट पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--जसमेर खटकड़, डीआई, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed