फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind case of molestation of girl students, burden of transfer fell on staff too

Jind: छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला; स्टाफ पर भी गिरी तबादले की गाज, 16 सदस्यीय नया स्टाफ होगा नियुक्त

Tue, 28 Nov 2023 06:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Nov 2023 06:47 PM IST
सार

जींद में छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को विभाग द्वारा की गई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी प्राचार्य को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही स्टाफ पर भी तबादले की गाज गिरी है। अब स्कूल में 16 सदस्यीय नया स्टाफ लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Jind case of molestation of girl students, burden of transfer fell on staff too
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद के उचाना क्षेत्र के राजकीय स्कूल में छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद सरकार ने आरोपी प्राचार्य को बर्खास्त कर दिया है। स्टाफ पर भी तबादले की गाज गिरी है। अब स्कूल में 16 सदस्यीय नया स्टाफ लगाया जाएगा। फिलहाल प्राचार्य जेल में है। वहीं इस मामले की पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है। जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी डॉ. हरिश वशिष्ठ भी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


उचाना क्षेत्र के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने 31 अगस्त को पांच पेज का एक शिकायत पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महिला आयोग समेत अनेक अधिकारियों को भेजा था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसकी जांच शुरू की। 30 अक्तूबर को उचाना थाना पुलिस ने कुछ छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने यौन उत्पीड़न कमेटी का गठन कर दिया। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने भी अपनी तरफ से इसकी जांच करवाई। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनु भाटिया ने भी एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। महिला आयोग ने शिक्षा विभाग व पुलिस टीम को तलब किया था। इसमें 50 छात्राओं के बयान महिला आयोग को सौंपे गए थे। तीन नवंबर को प्राचार्य को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने उसे जेल भेज दिया। सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को विभाग द्वारा की गई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी प्राचार्य को बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 311 (बी) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की है। स्कूल में महिला प्राचार्य नियुक्त किया जाएगा।


अधिकारी के अनुसार
प्राचार्य को बर्खास्त करने और 16 नए स्टाफ सदस्यों को लगाने की सूचना आई है। फिलहाल इसके आधिकारिक आदेश नहीं आए हैं। जल्द ही आदेश मिल जाएंगे। स्कूल में महिला प्राचार्य को नियुक्त किया जाएगा। -ज्योति श्योकंद, जिला शिक्षा अधिकारी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed