{"_id":"6638a39532e5de97320f3bf7","slug":"jind-birendra-singh-said-hisar-lok-sabha-candidate-jaiprakash-did-not-contact-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: बीरेंद्र सिंह ने कहा- जयप्रकाश ने नहीं किया संपर्क, कार्यकर्ता बोले- आकर बात करेंगे तो वे प्रचार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: बीरेंद्र सिंह ने कहा- जयप्रकाश ने नहीं किया संपर्क, कार्यकर्ता बोले- आकर बात करेंगे तो वे प्रचार करेंगे
Mon, 06 May 2024 03:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 03:02 PM IST
सार
बीरेंद्र सिंह जयप्रकाश का नामांकन नहीं भरवाने गए। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश कार्यकर्ताओं के बीच में आकर बात करेंगे तो चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर गांव डूमरखां कलां में बैठक ली। बैठक में कहा गया कि हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि जयप्रकाश उनके बीच में आकर बातचीत करेंगे तो वह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। जयप्रकाश ने संपर्क नहीं किया, इसलिए बीरेंद्र सिंह उनके नामांकन भरवाने में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले ही बीरेंद्र सिंह के बेटे निर्वतमान सांसद बृजेंद्र सिंह भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। बृजेंद्र सिंह हिसार लोकसभा से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस ने जयप्रकाश को टिकट दे दिया। इसके बाद बीरेंद्र सिंह ने जींद में 28 अप्रैल को अपने समर्थकों की बैठक ली थी।
विज्ञापन
बैठक में बीरेंद्र सिंह के समर्थकों ने काफी नाराजगी जताई थी। इसके बाद बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि जयप्रकाश उनसे चुनाव प्रचार के लिए संपर्क करेंगे तो चुनाव प्रचार करेंगे, लेकिन अभी तक जयप्रकाश ने बीरेंद्र सिंह से कोई संपर्क नहीं किया। इसी कारण सोमवार को फिर उन्होंने अपने समर्थकों की बैठक ली।
बैठक में बताया गया कि जयप्रकाश ने आज तक उनसे संपर्क नहीं किया। कार्यकर्ताओं से जब बीरेंद्र सिंह ने नामांकन भरने के लिए जाने की बात कही तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जयप्रकाश उनके बीच आकर बातचीत करेंगे, तभी वह चुनाव प्रचार में उतरेंगे, इसलिए बीरेंद्र सिंह भी जयप्रकाश का नामांकन पत्र भरवाने के लिए नहीं जा सके।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जयप्रकाश यदि एक-दो दिन में उनके कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके बातचीत करेंगे तो चुनाव प्रचार जरूर करेंगे। बीरेंद्र सिंह ने अब गेंद जयप्रकाश के पाले में डाल दी है। अब देखना होगा कि जयप्रकाश बीरेंद्र सिंह से संपर्क करते हैं या नहीं।