फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind became champion in karate competition

Jind News: कराटे प्रतियोगिता में जींद बना चैंपियन

Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jind became champion in karate competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। इंडस पब्लिक स्कूल में 56वीं तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर तक हुई। कराटे प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक जीत कर जींद ओवर ऑल चैम्पियन रहा।
निदेशक प्रतियोगिता मुनीत बेरवाल ने बताया कि अंडर 19 आयु वर्ग के 35 किलो ग्राम भार वर्ग से लेकर 82 स्कूली किलो ग्राम भार वर्ग तक के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। 35 किलो में झज्जर के दिपेश ने स्वर्ण, नैनिश कैथल ने रजत तथा अविकेश सोनीपत एवं लक्ष्य रोहतक ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 40 किलो ग्राम भार वर्ग में जींद के कृश ने स्वर्ण, भिवानी के गौरव ने रजत तथा राहुल झज्जर एवं रोहित हिसार ने कांस्य पदक, 45 किलो भार वर्ग में भिवानी के प्रीतम ने स्वर्ण, रोहतक से कपिलदेव ने रजत, यमुनानगर के यशकृत एवं करनाल के पंकज ने कांन्य पदक प्राप्त किए। 50 किलो ग्राम भार वर्ग में झज्जर के साहिल ने स्वर्ण, भिवानी के पंकज ने रजत तथा यमुनानगर से शहीद एवं करनाल से आदित्य ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

54 किलो ग्राम भार वर्ग में भिवानी के सूरज यादव ने स्वर्ण, यमुनानगर के राजबीर सैनी ने रजत तथा सोनीपत से हर्ष एवं रोहतक से जतिन ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 66 किलो ग्राम भार वर्ग में भिवानी के गजेश ने स्वर्ण, कुरुक्षेत्र के अंकित ने रजत तथा हिसार से नकुल एवं रोहतक से अमन ने कांन्य, 70 किलो ग्राम भार वर्ग में अंबाला के वंश ने स्वर्ण, सोनीपत के आदित्य ने रजत तथा भिवानी से मोहित एवं जींद से रितेश ने कांस्य पदक, 74 किलो ग्राम भार वर्ग में झज्जर के कैलाश ने स्वर्ण, हिसार से रामनिवास ने रजत तथा जींद से यमन व गुरुग्राम से अंश राय ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 78 किलो ग्राम भार वर्ग में सोनीपत के मनप्रीत सिंह ने स्वर्ण, जींद से निखिल ने रजत और हिसार से अवि, महेंद्रगढ़ के राहुल कांस्य पदक प्राप्त किए। 82 किलो ग्राम भार वर्ग में पानीपत के दिपांशु ने स्वर्ण, फरीदाबाद से भारत वर्मा ने रजत तथा जींद से तरुण दलाल ने व भिवानी से रामदेव ओला ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी जरूरी : हुड्डा
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्यातिथि वाईएसओ शिक्षा निदेशालय पंचकूला रामपाल हुड्डा व विशिष्ट अतिथि एईओ कुलदीप सिंह, इंडस पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अरुणा शर्मा एवं उपप्राचार्य प्रवीन कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया। रामपाल हुड्डा ने कहा कि आज के युग में मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी जरूरी है। इसलिए सभी छात्रों को खेलों में भी भाग लेना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि यदि हम शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे तभी पढ़ाई की तरफ भी पूरा ध्यान दे पाएंगे। इंडस स्कूल प्राचार्य अरुणा शर्मा ने कहा कि छात्रों को खेलों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed