फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, bank closed, costomar unhappy, atm no cash, harayana

बैंकों की छुट्टी, एटीएम कैशलेस, कामकाज ठप

Tue, 13 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 13 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
jind, bank closed, costomar unhappy, atm no cash,   harayana
बंद पड़ी एसबीओपी डीआरडीए एटीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीन दिन की बैंकों की छुट्टी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बैंक बंद हैं और एटीएम कैशलेस। ऐसे में लोगों के जरूरी काम रुक गए हैं और घर के राशन की पूर्ति भी अब उधार पर हो रही है। वहीं, कैश की लगातार चल रही दिक्कत से उबरने के लिए दुकानदारों ने भी अब कैशलेस लेनदेन शुरू कर दिया है। मार्केट में करीब 30 प्रतिशत रिटेल दुकानदार पेटीएम से भुगतान करवा रहे हैं।

यूं तो जिले में पहले से ही नकदी का भारी संकट चल रहा था, लेकिन बैंकों की तीन दिन की छुट्टियों ने कैश की निकासी पर पूर्ण रूप से ब्रेक लगा दिए हैं। सोमवार को जींद शहर में न तो कोई एटीएम खुला और न ही बैंक। इस कारण लोग कैश के लिए भटकते रहे। हालांकि अब बाजार में कैशलेस लेनदेन शुरू हो गया है, लेकिन काफी दुकानदार और ग्राहक अभी भी इस व्यवस्था को नहीं अपना सके हैं। जिला में नोट बंदी से पहले प्रतिदिन 200 करोड़ रुपये का लेनदेन होता था, जो सोमवार को पूरी तरह बंद रहा। जिले में अब बैंकों के पास प्रतिदिन एक से दो करोड़ रुपये का ही कैश पहुंच रहा है, लेकिन सोमवार को वह भी नहीं मिला।
विज्ञापन



नहीं हो रही सेल
बैंक और एटीएम खुलने से लोगों के पास कुछ पैसे आ जाते थे। इससे मार्केट में कुछ काम हो जाता था, लेकिन तीन दिन से बैंक बंद होने के कारण कोई काम नहीं है। अब तो दुकान पर बोहनी करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार, व्यापारी


पेटीएम ने संभाला व्यापार
हालांकि व्यापार पहले की तरह नहीं है, लेकिन पेटीएम की सुविधा से कुछ ग्राहक भुगतान कर रहे हैं। युवा वर्ग इसका प्रयोग कर रहा है। धीरे-धीर अब ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। छोटा सामान कैश लेस बिक रहा है।
अमर अरोड़ा, व्यापारी


एक क्लिक से हो जाता है भुगतान
मैंने 300 रुपये से अधिक का सामान खरीदा है, लेकिन पैसे की दिक्कत होने के कारण अब कैशलेस भुगतान किया है। मैंने पेटीएम से भुगतान किया है। इसके अलावा फोन का बिल व अन्य काम भी अब ऑनलाइन भुगतान से ही किए जा रहे हैं। इससे काफी सुविधा मिल रही है।
पूजा, ग्राहक।


आज खुलेंगे बैंक, कैश की उम्मीद
तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुल रहे हैं। इससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, एलडीएम एमके झा के अनुसार पर्याप्त कैश नहीं मिल रहा है, फिर भी छुट्टी से हो रही परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।



पीओएस मशीन का इंतजार हुआ लंबा
शहर में कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए सैकड़ों व्यापारियों ने प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन का प्रार्थना पत्र बैंकों को दिया है, लेकिन अभी तक किसी को भी मशीन नहीं मिली हैं। रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के सचिव सुनील वशिष्ठ के अनुसार पीओएस मशीन से मिलने से व्यापार चल सकता है, लेकिन मशीन मिल नहीं रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed