फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind,29 , protest, roadways workers, harayana

29 को दो घंटे प्रदेशभर के डिपो पर रोडवेज कर्मी करेंगे प्रदर्शन

Thu, 25 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Thu, 25 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
jind,29 , protest, roadways workers, harayana
जींद में मीटिंग करते रोडवेज कर्मचारी नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन


नई परिवहन नीति के खिलाफ आंदोलन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने अब 29 मई को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इसको लेकर वीरवार को रोडवेज कर्मचारियों की मीटिंग हुई। इसमें संघर्ष समिति के सदस्य बलराज देशवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई परिवहन नीति को लेकर सरकार ने हाईकोर्ट में जो शपथ पत्र दिया है, उससे काफी निराशा हुई है। रोडवेज नेताओं ने कहा कि रोडवेज यूनियनों के बीच पहले 13 अप्रैल और फिर 13 मई को बातचीत हुई थी। इस पर जो सहमति बनी, उसके अनुसार कार्रवाई नहीं हो रही है।


रोडवेज नेताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण चाहती है, लेकिन रोडवेज कर्मचारी इसका विरोध जारी रहेगा। बैठक में यह फैसला लिया गया कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में पहले 29 मई को प्रदेश के रोडवेज के तमाम डिपो मुख्यालयों पर रोडवेज कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन 29 मई को सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे के लिए होगा। इससे बात नहीं बनी तो फिर 18 जून को पानीपत के मतलौडा में परिवहन मंत्री के कैंप आफिस का घेराव किया जाएगा। नौ जुलाई को करनाल में सीएम के कैंप आफिस का घेराव कर रोडवेज कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में रोडवेज कर्मचारी नेता सरबत पूनिया, हरिनारायण शर्मा, वीरेंद्र धनखड़, अनूप सहरावत, आजाद मलिक, वीरभान ढुल, इंद्र बधाना, रमेश सैनी, महावीर मलिक, रणबीर शर्मा, रतन जांगड़ा, आजाद गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed