{"_id":"64d13927f3d63a219e01e346","slug":"je-of-electricity-corporation-was-chargesheeted-for-not-picking-up-the-ministers-phone-jind-news-c-199-1-sroh1007-3795-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंत्री का फोन नहीं उठाने पर बिजली निगम के जेई को किया चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंत्री का फोन नहीं उठाने पर बिजली निगम के जेई को किया चार्जशीट
Tue, 08 Aug 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी17 : जिला परिवेदना समिति की बैठक में शिकायतें सुनते बिजली मंत्री व अन्य अधिकारी। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला परिवेदना समिति की डीआरडीए सभागार में सोमवार को हुई बैठक में आई 14 शिकायतों में 13 का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान बिजली एवं कारागार मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने एक मामले में फोन नहीं उठाने पर बिजली निगम के जेई मुद्दसर हुसैन को चार्जशीट करने के आदेश दिया। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में बिजली विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत उनके पास नहीं आनी चाहिए। शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 134-ए दाखिला के मामले में फीस वसूली को लेकर उन्होंने स्कूल को दुकानदारी की संज्ञा दी और दो साल का रिकार्ड तलब कर जांच नगराधीश को सौंप दी।
बिजली मंत्री ने गांव राजगढ़ निवासी प्रवीण कुमार की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कहा कि राज्य सरकार पात्र परिवारों के बच्चों को 134-ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाती है। नियमानुसार निजी स्कूल संचालकों को इसके नियमों का पालन करना होता है। उन्होंने नगराधीश को निर्देश दिया कि संबंधित स्कूल संचालक का दो वर्ष पुराना रिकार्ड चेक कर पता करें कि किसी अन्य पात्र व्यक्ति के साथ ऐसा तो नहीं किया गया हो। बैठक में थुआ गांव के लोगों ने की मांग को संज्ञान में लिया गया, जिस पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में पेयजल का समाधान करवा दिया गया। पिछली बैठक में अधूरी रही जींद अर्बन एस्टेट निवासी हेमराज गर्ग की शिकायत थी कि सीवरेज का मैन होल पिछले तीन सालों से लगातार ओवरफ्लो हो रहा है। इसका समाधान करने का निर्देश दिया। गांव भोंगरा निवासी सतपाल, कुलदीप व सुमित ने शिकायत में कहा कि उनके खेतों में आने वाले पानी के रास्ते को बंद कर सड़क बना दी गई। इसपर संबंधित व्यक्तियों को नहरी विभाग के अधिकारियों द्वारा नहर अधिनियम के तहत नोटिस दिया गया। जल्द ही इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
गांव हैबतपुर निवासी असबीर सिंह ने शिकायत दी कि उसके पिताजी के नाम टयूबवेल कनेक्शन है, जो कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा अनुचित लाइन से कनेक्शन कर दिया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बिजली मंत्री ने तुरंत निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विजय सिंह ने शिकायत दी की उसके प्लाट के साथ लगते एक खाली प्लाट मेंं प्लाट मालिक कूड़े में आग लगा देते हैं जिससे प्रदूषण होता है। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि कूड़े को फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाकर आग बुझवा दी गई थी और प्लाट से सारा मलबा उठवा दिया गया है।
विज्ञापन
जींद की अर्बन एस्टेट निवासी ईशा ने शिकायत में कहा कि एक ट्रेवल एजेंट के जरिये विदेश जाने के लिए फाइल लगवाई थी, जिस पर एजेंट ने एक लाख रुपये ले लिए। उसने न वीजा लगवाया गया और न ही पैसे दिए गए। मामले में पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। बैठक में गांव घिमाणा के रामनिवास ने शिकायत दी थी कि मेरे परिवार पहचान पत्र में मेरी आय मेरे आय स्रोतो से ज्यादा दर्शाई गई है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त को निर्देश दिये कि इस शिकायत की जांच कर प्रार्थी की पीपीपी आईडी ठीक करवाई जाए। कैथल रोड निवासी अनीता ने शिकायत दी कि उसका पड़ोसी पुलिस विभाग में कार्यरत है और उसके साथ गलत व्यवहार करता है। इसकी शिकायत उसने महिला थाना में भी दी थी। इस पर पुलिस विभाग ने संज्ञान लेते हुए दोनाें पक्षों का समझौता करवा दिया था, इस पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के मान-समान्न के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में अगर दोबारा आरोपी शिकायतकर्ता के साथ बदसलूकी करता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा, अमरजीत ढांडा, रामनिवास सुरजाखेड़ा, विधायक सुभाष गांगोली, भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर, डीसी डाॅ. मनोज कुमार, एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बॉक्स
आमजन की काॅल का जवाब दें
बिजली मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुछ अधिकारी, कर्मचारी आमजन के साथ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर देते हैं। ऐसे सरकारी कर्मी जब भी किसी आमजन की टेलिफोन, मोबाइल पर कॉल आए तो उसका तुरंत जवाब दें। अगर व्यस्त हो तो कुछ देर बाद वापसी कॉल कर शिकायत के बारे में पूछ कर उसका समाधान करने के यथासंभव प्रयास करें।