{"_id":"b0249543f44977d070e10a962d9cb984","slug":"jat-reservation-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":" आदर्श जाट महासभा का धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श जाट महासभा का धरना दूसरे दिन भी जारी
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के सदस्यों ने नरवाना के लघु सचिवालय में सद्बुद्धि अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रखा।
वहीं महासभा के नेताओं के अनुसार सरकार से बातचीत का आश्वासन मिला है। इसके बाद बुधवार को आगामी आंदोलन का फैसला लिया जाएगा।
दूसरे दिन धरने की अध्यक्षता डॉ. किताब सिंह श्योकंद ने की।
उन्होंने कहा कि जब तब सरकार जाटों को ओबीसी में शामिल नहीं करती। तब तक आदर्श जाट महासभा की लड़ाई जारी रहेगी। सरकार ने जाटों के साथ वादा खिलाफी की है। आरक्षण को लेकर जाट हर कुर्बानी देने को तैयार है।
विज्ञापन
जाट समाज में आरक्षण छीने पर रोष है। अगर सरकार ने समय रहते उनकी यह मांग पूरी नहीं की तो यह रोष एक बड़े संघर्ष में तब्दील हो सकता है। धरने में सुरेश एडवोकेट, महाबीर मोर, लक्ष्मण मिर्धा, राजेंद्र सहित अन्य जाट नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
सरकार से हुई बात, आज होगी पंचायत
जाट आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बातचीत का आश्वासन दिया है। इसके लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बुधवार को बातचीत के लिए धरनास्थल पर ही आएंगे। इस दौरान महासभा ने पंचायत भी बुलाई है। सरकार से बातचीत के बाद पंचायत आगे के आंदोलन पर फैसला करेगी।