फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jat agitation, risposible parsad for riot

उपद्रव हुआ तो पार्षद होंगे जिम्मेदार : डीएसपी

Thu, 02 Jun 2016 01:11 AM IST
jind
jind Updated Thu, 02 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
jat agitation, risposible parsad for riot
लोगों से बात करते डीएसपी - फोटो : bureau
आंदोलन को देखते हुए डीएसपी हरेंद्र कुमार ने शहर के वार्डों में गणमान्य लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शहर के जिस वार्ड के युवाओं की उपद्रव में भागेदारी हुई उस वार्ड का पार्षद भी उपद्रव के लिए जिम्मेदार होगा। पार्षद की भूमिका संदेशस्पद होने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने सख्ती से कहा कि इस बार शहर में अराजकता को बढ़ने नहीं दिया जाएगा, इसके लिए भले ही किसी हद तक पुलिस को जाना पड़े। इस बार उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिस वार्ड में अपराधी किस्म के युवा रहते हैं, उनकी पहचान कर वार्ड के पार्षद एक सूची पुलिस को दें, ताकि उक्त युवाओं पर नजर रखी जा सके। इससे शहर में जहां अपराध का ग्राफ कम होगा, वहीं लोगों को शांतिपूर्ण जीवन देने में हमारी कोशिश कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि शहर में कुछ वार्ड ही संवेदनशील है, जिन पर पुलिस की विशेष नजर है। वहां के पार्षदों की भूमिका ओर अहम हो जाती है। इसलिए हर पार्षद को क्राइम को खत्म करने में पुलिस का सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed