{"_id":"6887e886199fc6714409f9cc","slug":"janmejaya-stadium-will-be-illuminated-with-milky-light-jind-news-c-199-1-jnd1002-138487-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दूधिया रोशनी से रोशन होगा जन्मेजय स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दूधिया रोशनी से रोशन होगा जन्मेजय स्टेडियम
Tue, 29 Jul 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी34-सफीदों के जन्मेजय स्टेडियम के खेल में बिजली के पोल खड़े करने का चल रहा काम। स्रोत :
जींद। सफीदों के जन्मेजय स्टेडियम के खेल मैदान में लगभग आठ लाख रुपये से बिजली के 10 पोल स्थापित करवाए जा रहे हैं। इस कार्य के पूरा होने से रात्रि के समय में भी खिलाड़ी अपना अभ्यास सुगमता व सुरक्षित माहौल में कर सकेंगे।
एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि सरकार के निर्देशों व खिलाड़ियों की मांग पर स्टेडियम, खेल मैदान और खेल नर्सरी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी निरंतरता में जन्मेजय खेल स्टेडियम में प्राथमिकता के आधार पर बिजली के पोल स्थापित करवाए जा रहे हैं। बिजली का काम पूरा होने से अब रात्रि के समय में भी खिलाड़ियों को अपना अभ्यास करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत कर यहां बंद पड़े बोरवेल, दिवारी की मरम्मत, घास कटिंग मशीन, शौचालयों की मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जन्मेजय स्टेडियम सफीदों शहर के बीच स्थित होने से सुबह शाम सैर के लिए शहरवासियों का भी आना जाना रहता है। स्टेडियम में जरूरत के अनुसार हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाकर इसको भव्य रूप दिया जाएगा।