{"_id":"66a9405d37724dd563010105","slug":"jam-in-kandela-due-to-lack-of-electricity-for-farms-jind-news-c-199-1-sroh1007-120788-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेतों के लिए बिजली नहीं मिलने पर कंडेला में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेतों के लिए बिजली नहीं मिलने पर कंडेला में लगाया जाम
Wed, 31 Jul 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांडेला गांव में ग्रामीणों की ओर से लगाया गया जाम। स्रोत : ग्रामीण
जींद। गांव कंडेला के लोगों ने मंगलवार रात 8 बजे खेतों के लिए बिजली सप्लाई बाधित करने पर जींद-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उनका कहना है कि एक तो बारिश नहीं हो रही है तो दूसरी तरफ खेती करने के लिए बिजली भी नहीं मिल रही। इससे उनके खेतों में धान की फसल सूख रही है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल पाया था।
ग्रामीण विकास, संदीप, रोहित, रोहताश, बिट्टू ने बताया कि बारिश नहीं हो रही है। इस कारण उनकी फसल सूख रही है। फसल को बचाने के लिए वह ट्यूबवेल का सहारा ले रहे हैं, लेकिन खेतों की बिजली सप्लाई भी नहीं मिल रही है। उनको शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं दी जा रही है। इस कारण से उनको जाम लगाना पड़ रहा है। जाम की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खुलवाने का प्रयास किया है। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।